फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - फायर ब्रिगेड की गाड़ी व ग्रामीणों ने पाया आग पर काबू

- फायर ब्रिगेड की गाड़ी व ग्रामीणों ने पाया आग पर काबू

Fri, 09 Mar 2018 12:49 AM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
- फायर ब्रिगेड की गाड़ी व ग्रामीणों ने पाया आग पर काबू
स्कूल के कमरे में लगी आग, हजारों का सामान जला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
गांव पंजोखरा के सरकारी स्कूल के खेल परिसर में बने कमरे में आग लगने से हजारों रुपये का सामान जल गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने भी आग पर काबू पाने के प्रयास किए। जानकारी मुताबिक वीरवार सुबह स्कूल में बच्चे मौजूद थे, जब मैदान के पास एक कमरे से धुआं निकलता नजर आया। आग जिस कमरे में लगी, वहां पर खेल का सामान व अन्य उपकरण रखे हुए थे। कमरे से धुआं उठते देख स्टाफ हरकत में आया, जिसके बाद प्रिंसिपल व अन्य को सूचित किया गया। जिस कमरे में आग लगी वह स्कूल की अन्य कक्षाओं से कुछ दूरी पर था। आनन फानन में फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड के आने से पहले ग्रामीणों की मदद से पहले आग पर कुछ हद तक काबू पाया जा चुका था। सिटी फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने पहुंचकर आग पर पूरी तरह काबू पाया। इससे पहले फायर ब्रिगेड को अंदर दाखिल होने में दिक्कत हुई। मुख्य गेट नहीं खुलने से देरी भी हुई। उधर, डीईओ ने इस मामले में बीईओ से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed