फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   डीएनए टेस्ट के बाद ही होगी रेप के आरोपी ससुर की गिरफ्तारी

डीएनए टेस्ट के बाद ही होगी रेप के आरोपी ससुर की गिरफ्तारी

Wed, 10 Oct 2018 12:49 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
डीएनए टेस्ट के बाद ही होगी रेप के आरोपी ससुर की गिरफ्तारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला सिटी। शहर के सुल्तानपुर में 38 वर्षीय विधवा महिला से दुष्कर्म के आरोपी उसके ससुर की गिरफ्तारी अब डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट पर ही निर्भर है। पीड़िता इस समय सिविल अस्पताल में भर्ती है। मंगलवार को उसका सिविल अस्पताल में दूसरी बार अल्ट्रासाउंड किया गया है, जिसमें पाया गया है कि पीड़िता अभी कुछ हफ्ते की गर्भवती है। डॉक्टरों ने आवश्यक जांच के बाद पीड़िता को अस्पताल में ही दाखिल रखा है और कहा कि आगामी एक दो दिन तक गर्भपात का ट्रीटमेंट होगा। पीड़िता के भ्रूण से आरोपी ससुर का डीएनए टेस्ट करवाया जाएगा और उसके बाद ही उसकी गिरफ्तारी की कार्रवाई होगी। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपित बुजुर्ग व अनफिट है। महिला थाना प्रभारी सुनीता ने बताया कि पीड़िता के भ्रूण का डीएनए टेस्ट करवाया जाएगा और उसकी रिपोर्ट के बाद ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। हालांकि इससे पूर्व पीड़िता के 164 के बयान दर्ज किए जा चुके हैं, जिसमें उसने अपने ससुर पर रेप जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए उसे गर्भवती करने की बात कही थी। मामले की शिकायत पुलिस को दिए जाने के बाद पीड़िता का मेडिकल करवाया गया था, जिसमें उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई थी। पीड़िता को गर्भपात की इजाजत भी मिल चुकी हैै। पीड़िता ने बताया कि उसे कई दिनों से अस्पताल में रखा हुआ है, जबकि उसे ऐसे केस में सही ट्रीटमेंट मिलना चाहिए। उसके बच्चे रिश्तेदारों के पास पल रहे हैं। उसने जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed