{"_id":"5aa823144f1c1b00768b561b","slug":"61520968468-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरपथ के माध्यम से मिलने वाली शिकायत को तुरंत निपटाएं : शरणदीप कौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरपथ के माध्यम से मिलने वाली शिकायत को तुरंत निपटाएं : शरणदीप कौर
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरपथ के माध्यम से मिलने वाली शिकायत को तुरंत निपटाएं : शरणदीप कौर
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
डीसी शरणदीप कौर बराड़ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे हर पथ एप के माध्यम से सड़कों की मामूली मरम्मत के लिए प्राप्त होने वाली शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान करें। इस योजना से जुड़े राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अधिकारी प्रतिदिन समय पर एप को चेक करें और वहां प्राप्त होने वाली शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करें।
डीसी अपने कार्यालय में हरपथ योजना की शिकायतों से संबंधित बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। उन्होंने कहा कि जिन सड़कों की मरम्मत पर बड़ा बजट और अधिक समय लगने की संभावना है, उनके बारे में अंतरिम जवाब अवश्य प्रस्तुत करें। इससे इस बारे में मुख्यमंत्री कार्यालय को सूचित किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इस सुविधा के माध्यम से केवल ऐसी शिकायतों का तुरंत समाधान किया जाना है, जिनकी मरम्मत में कम समय और मामूली सामग्री की जरूरत है। ऐप पर प्राप्त होने वाली शिकायतों में किसी प्रकार की लापरवाही के लिए अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे। साथ ही ही सीएम ट्वीट के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का भी तत्काल समाधान करें। बैठक में नगराधीश वीरेंद्र सिंह सहरावत, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त गगनदीप सिंह और इंजीनियरिंग विभागों से जुड़े सभी अधिकारी मौजूद रहे।
सीएम विंडो की शिकायतों को निर्धारित अवधि में निपटाएं
डीसी बराड़ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम विंडो के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का 30 दिन के अंदर समाधान जरूर करें। जिन शिकायतों के निपटान में अधिक समय लगने की संभावना है, उनके लिए अंतरित जवाब भेजकर स्थिति स्पष्ट करें।