फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   56 new cases of corona came, total number was 285

कोरोना के 56 केस मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
56 new cases of corona came, total number was 285
तीन सरकारी कर्मचारियों व पांच बच्चों सहित 56 नए मरीजों में रविवार को कोरोना का संक्रमण पाया गया। जिलेभर में अब एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 285 तक पहुंच गया है। नए मामलों में अंबाला सिटी से 23 मरीज सामने आए। जबकि अंबाला कैंट से सात, चौडमस्तपुर सात, शहजादपुर सात, मुलाना से छह, बराड़ा से पांच, नारायणगढ़ से एक मरीज सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी मरीजों के सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेज दिए है। सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना के मरीजों का रिकवरी रेट 98.03 फीसदी है। राहत की बात यह रही कि 27 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक प्रति दस लाख की जनसंख्या पर 827690 सैंपल लिये गए हैं। कोविन पोर्टल के डाटा के अनुसार 21 लाख 83 हजार 584 लोगों को वैक्सीनेट करने का काम किया गया है। डॉ. सुनिधि करोल ने बताया कि इस कार्य के तहत पहली डोज के तहत 10 लाख 64 हजार 596 लोगों को वैक्सीनेशन लगी है, जबकि दूसरी डोज के तहत 10 लाख 40 हजार 854 लोगों को वैक्सीनेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed