फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   विधायक के भाई व पूर्व पार्षद पर फूटा दुकानदारों का गुस्सा

विधायक के भाई व पूर्व पार्षद पर फूटा दुकानदारों का गुस्सा

Sun, 16 Sep 2018 01:25 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
विधायक के भाई व पूर्व पार्षद पर फूटा दुकानदारों का गुस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला सिटी। सिटी रेलवे स्टेशन के निकट अंडरपास के लिए खोदी गई सड़क का तीन दिनों से हो रहे विरोध को लेकर शनिवार को मौके पर सिटी विधायक असीम गोयल के भाई रितेश गोयल व पूर्व पार्षद दलजीत भाटिया पहुंचे। मगर, उनके आते ही क्षेत्र के लोगों व दुकानदारों के सब्र का बांध टूट पड़ा। उन्होंने दोनों को खूब खरी-खोटी सुनाई। इस दौरान पीडब्ल्यूडी और रेलवे विभाग के अधिकारियों की टीम भी मौके पर पहुंची। फिलहाल रेलवे अधिकारियों ने मौके पर दावा किया कि जल्द ही यहां पर निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा, ताकि लोगों की समस्या को हल किया जा सके।
बीते दो दिन पहले अंडरपास के लिए खोदी गई सड़क के गड्ढे में बाइक सवार युवक गिर गया था, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया था। दुकानदारों ने पूर्व पार्षद को यहां तक बोल दिया कि आज तक वह उनकी सुध लेने के लिए नहीं आए तो अब क्या करने आए हैं, अब वोट लेने का समय आ गया है तो वह यहां आ गए हैं’, इस पर पूर्व पार्षद ने लोगों की बात सुनने के बजाय उलटा तपाक से जवाब दिया कि आप ने मुझे कब बुलाया या उनसे कब मिलने आए’। दुकानदारों का कहना था कि मामले को लेकर कई बार लोगों ने अधिकारियों से लेकर नेताओं के दरवाजे खटखटाए मगर उनकी समस्या को अब तक सुना नहीं गया है। बता दें कि सिटी स्टेशन के ठीक साथ अंडरपास निर्माण कार्य को लेकर इसी वर्ष पांच जनवरी को विधायक असीम गोयल ने निर्माण कार्य की शुरुआत की थी, मगर अब तक एक इंच भी कार्य आगे नहीं बढ़ सका है।
विज्ञापन


पानी निकलवाने की मांग, सफाई न होने पर रितेश ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
लोगों ने मांग उठाई कि अंडरपास के लिए खोदे गए गड्ढे में पानी भरा हुआ है, जिस कारण आसपास के क्षेत्र में मच्छरों की भरमार रहती है। अधिकारियों को भी कई बार पानी निकालने के लिए कहा जा चुका है लेकिन उनकी कोई नहीं सुनता। पिछली बार डीसी ने भी आदेश दिए थे कि इस क्षेत्र से पानी निकाला जाए लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर रितेश गोयल ने जबाव दिया कि उन्होंने इस बारे में अधिकारी से बात थी तो उन्होंने कहा था कि अगर पानी निकाला जाएगा तो पानी उनकी दुकानों में घुस सकता है, लेकिन लोगों ने बात को नकारते हुए कहा कि ऐसा नहीं होगा। वहां पर नाला है जहां से पानी की निकासी हो सकती है तो रितेश गोयल ने तुरंत एसडीओ को पंप का इंतजाम कर पानी निकालने के निर्देश दिए और पानी न निकलने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं पूर्व पार्षद दलजीत भाटिया के साथ भी लोगों ने काफी बहस की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदारी हो गई ठप
लोगों ने कहा कि इस वजह से उनकी दुकानदारी बिल्कुल ठप हो गई है और तो और उन पर कर्ज चढ़ गया है। उन्होंने मांग की कि उन्हें दुकानों के आगे सड़क बनाकर दी जाए ताकि लोग उनकी दुकानों पर सामान खरीदने के लिए आ सके, जिस पर वहां पर कच्चा रास्ता बनाने का भी निर्देश दिया ताकि लोगों को सुविधा मिल सके।

टैक्स को लेकर भी उठाए सवाल
लोगों ने कहा कि आप अपने काम की तारीफ करते रहते हो, लेकिन वह पैसा तो जनता की है। आप जनता का नाम क्यों नहीं लेते बल्कि आपको जनता को भी इस काम का श्रेय देना चाहिए। इसको लेकर रितेश गोयल व वहां के लोगों में काफी बहस हो गई, जिसको लोगों ने शांत करवाया। वहीं अन्य समस्याओं को लेकर भी कई बार काफी बहस हुई, जिसे लोगों ने शांत करवाया।


पानी निकालने का काम शुरू
दोपहर करीब 2 बजे पंप लगवाकर पानी निकलवाने का काम शुरू कर दिया गया है, रेलवे अधिकारियों ने भी काम शुरू होने का आश्वासन किया और कहा कि एक से दो दिनों में वहां पर सामान आना शुरू हो जाएगा। जिसके बाद लोगों ने चैन की सांस ली और जल्द से जल्द काम करवाने के लिए कहा। इस मौके पर पीडब्लयूडी से एसडीओ रितेश अग्रवाल, जेई सुरेंद्र सिंह, रेलवे सीनियर इंजीनियर बलवीर सिंह, प्रोजेक्ट मेनेजर पवन सिंगला व लोग तरसेम, मनजीत, सोनू, रामू, जसपाल, राजा, सतिंद्र भोला, दीपक व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed