{"_id":"5c7c2852bdec22739b06b9cc","slug":"41551640658-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार वर्षों में अंबाला के महज 26 युवाओं को रोजगार मिला : निर्मल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार वर्षों में अंबाला के महज 26 युवाओं को रोजगार मिला : निर्मल सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार वर्षों में अंबाला के महज 26 युवाओं को रोजगार मिला : निर्मल सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं से ही उनकी पहचान है और वे हमेशा कार्यकर्ताओं के साथ खड़े हैं। वे रविवार दोपहर बीपीएस प्लेनेटोरियम में कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2019 के चुनाव में हरियाणा में कांग्रेस बहुमत की सरकार बनाएगी। भाजपा की जुमलेबाजी साबित होने के साथ साथ भाजपा हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। उन्होंने कहा की खुद को सीएम नंबर दो बताने वाले अनिल विज से अंबाला छावनी की जनता यह सवाल पूछ रही है कि पिछले साढ़े चार सालों में उन्होंने कितने युवाओं को नौकरी दिलाई। अंबाला में केवल 26 युवाओं को नौकरी मिली है जबकि जींद उपचुनाव के दौरान जींद के 1667 युवाओ को नौकरियां दी र्गइं। जगाधरी रोड को सिक्स लेन करने की घोषणा की गई जबकि उसे केवल डेढ़ मीटर चौड़ा कर बनाया जा रहा है जोकि लोगों से धोखा है। इसी तरह तोपखाना परेड एवं गुलाब, मंडी आदि क्षेत्रों में जमीन हस्तांतरण के मामले में लोगों को झूठ बोला जा रहा है, क्योंकि ऐसा कोई प्रपोजल है ही नहीं। कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव चित्रा सरवारा ने कहा की कार्यकर्ता सम्मेलन में उम्मीद से अधिक कार्यकर्ता उमड़े हैं।