फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   एयर टर्मिनल निर्माण की मांग को मिली मंजूरी, सिविल एविएशन ने औपचारिकताएं की पूरी : विज

एयर टर्मिनल निर्माण की मांग को मिली मंजूरी, सिविल एविएशन ने औपचारिकताएं की पूरी : विज

Thu, 27 Dec 2018 01:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
एयर टर्मिनल निर्माण की मांग को मिली मंजूरी, सिविल एविएशन ने औपचारिकताएं की पूरी : विज
एयर टर्मिनल के निर्माण को मिली मंजूरी, सिविल एविएशन ने औपचारिकताएं की पूरी : विज
विज्ञापन

फोटो नंबर : 38
गांव बरनाला में बनेगा एयर टर्मिनल, लोगों को हवाई यात्रा के लिए चंडीगढ़ या दिल्ली की तरफ नहीं करना पड़ेगा रुख
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। अंबाला को केंद्र सरकार ने नववर्ष पर डोमेस्टिक एयर टर्मिनल का नायाब तोहफा देने की घोषणा कर दी है। एयरपोर्ट अथॉरिटी की टीम ने अंबाला छावनी में इसके लिए सर्वे करके जमीन चिन्हित कर ली है और केंद्र सरकार के सिविल एविएशन विभाग ने इसके लिए लगभग सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। अंबाला छावनी में बड़े उद्योगों के चलते लंबे वर्षों से एयरपोर्ट बनाने की मांग को मंजूरी मिलने पर स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सिविल एविएशन मंत्री का आभार जताया है।

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि देश भर में भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही उड़ान योजना के तहत हरियाणा के अंबाला छावनी को भी अब अपना डोमेस्टिक एयरपोर्ट मिलने वाला है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने उड़ान योजना के अंतर्गत अंबाला छावनी में सिविल यानि डोमेस्टिक एयर टर्मिनल बनाने का निर्णय लिया है। इसको अमलीजामा पहनाने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम जमीन का सर्वे करके जा चुकी है। इसके लिए वायुसेना की हवाई पट्टी के साथ जुड़ी बरनाला की जमीन को चिन्हित किया गया है। अनिल विज ने बताया कि अंबाला छावनी में लंबे समय से एयरपोर्ट बनाने की मांग की जा रही थी जिसके लिए उन्होंने प्रयास किया। इसके परिणामस्वरूप छावनी की जनता को अपना एयर टर्मिनल मिलने जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके लिए सभी प्रकार की औपचारिकताओं को शीघ्रता के साथ पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है और उम्मीद है कि जल्द ही यहां एयर टर्मिनल बनकर तैयार हो जाएगा। विज ने कहा कि अंबाला एक बड़ा जंक्शन हैं, यहां पर लोग दूर-दूर से आते हैं। इस इलाके में एयरपोर्ट खुलने से लोगों को हवाई यात्रा करने के लिए चंडीगढ़ या दिल्ली की तरफ रुख नहीं करना पड़ेगा। वे अपने घर से निकलकर चंद मिनटों की दूरी तय कर एयरपोर्ट पहुंच जाया करेंगे। विज ने यह भी बताया कि अंबाला छावनी साइंस इंडस्ट्री का बहुत बड़ा हब है जहां से व्यापारी पूरे देश में साइंस का सामान सप्लाई करते हैं। ऐसे में एयरपोर्ट बनने से उन व्यापारियों को तो फायदा मिलेगा ही, साथ ही रोजगार के अवसर पर बढे़ंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed