फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   भाजपा के खिलाफ अभद्र भाषण देने में फंसे कांग्रेस नेता हिम्मत सिंह, भाजपा नेत्री की शिकायत पर केस दर्ज

भाजपा के खिलाफ अभद्र भाषण देने में फंसे कांग्रेस नेता हिम्मत सिंह, भाजपा नेत्री की शिकायत पर केस दर्ज

Wed, 24 Oct 2018 12:51 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के खिलाफ अभद्र भाषण देने में फंसे कांग्रेस नेता हिम्मत सिंह, भाजपा नेत्री की शिकायत पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला सिटी। कांग्रेस की टिकट पर सिटी विधानसभा से चुनाव लड़ चुके कांग्रेस नेता व पूर्व पार्षद हिम्मत सिंह को भाजपा के खिलाफ टिप्पणी करना महंगा पड़ गया है। भाजपा महिला मोर्चा की जिला प्रधान सरला कपूर की शिकायत पर हिम्मत सिंह के खिलाफ मानहानि सहित अन्य धाराओं के तहत बलदेव नगर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। केस दर्ज होते ही सिटी में राजनीति पूरी तरह से गरमा गई है। कुछ दिन पहले ही विधायक असीम गोयल ने हिम्मत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराने की बात कही थी और अब केस दर्ज होने पर सिटी में भाजपा व कांग्रेस आमने-सामने आ गई है।
बता दें कि बीती 16 अक्तूबर को हिम्मत सिंह रोडवेज कर्मियों की हड़ताल को समर्थन देने पहुंचे थे, जहां उन्होंने माइक लेकर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अभद्र भाषा में बयान दिया था। इसके बाद हिम्मत सिंह का यह बयान सोशल मीडिया वायरल हो गया जोकि भाजपा नेताओं के गले नहीं उतर रहा था। विधायक असीम गोयल के संज्ञान में भी जब यह मामला आया तो उन्होंने हिम्मत सिंह की निंदा करते हुए मुद्दों पर आधारित राजनीति करने की सलाह दी थी और केस दर्ज कराने की बात कहीं थी। मगर अब विधायक स्वयं सामने नहीं आए, मगर भाजपा नेत्री द्वारा केस दर्ज कराया गया है। सोमवार रात मामले की शिकायत बलदेव नगर थाने में दी गई जिसके बाद पुलिस ने हिम्मत सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 500 (मानहानि), 504 (भड़काने के इरादे से अपमान), 509 (महिला के सम्मान को ठेस पहुंचाने) के तहत मामला दर्ज किया हैै।
विज्ञापन


सरकार का पुतला फूंका
हिम्मत सिंह के खिलाफ जैसे ही केस दर्ज होने की जानकारी मिली उसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क उठे। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राज्य की भाजपा सरकार व विधायक असीम गोयल के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विधायक निवास के निकट सेक्टर-7 के मोड़ पर सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि विधायक असीम गोयल के भ्रष्टाचार की पोल खोलने की वजह से ही हिम्मत सिंह के खिलाफ झूठा केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिम्मत थी तो विधायक खुद दर्ज करवाते केस : हिम्मत सिंह
केस दर्ज होने के बाद कांग्रेस नेता हिम्मत सिंह ने एक बार फिर विधायक असीम गोयल पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विधायक में दम था तो वो खुद उनके खिलाफ केस दर्ज करवाते। उन्होंने कहा कि यह विधायक के लिए बड़े शर्म की बात है कि उन्होंने अपनी रंजिश निकालने के लिए अपनी पार्टी की एक महिला नेता को मोहरा बनाया है जबकि मीडिया को तो वो खुद मेरे खिलाफ केस दर्ज करवाने की बात कह रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐसे झूठे केस दर्ज होने से उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि सीएम खुद को ईमानदार बताकर नगर चोर के इशारे पर पुलिस की पावर का दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अपने भाषण के दौरान उन्होंने किसी को भी धमकी नहीं दी जबकि केस में उनके खिलाफ जान से मारने की धमकी देने की धारा लगाई गई।
..................
उनके विचार से आईपीसी की धारा 500 व आईपीसी की धारा 509 के तहत केस दर्ज नहीं हो सकता। मगर, आईपीसी की धारा 504 के तहत इस केस में मामला दर्ज हो सकता है। वहीं हर राजनीतिक पार्टी को मर्यादा में रहकर ही शब्दों का इस्तेमाल करना चाहिए।

उमरिश गांधी, अध्यक्ष, जिला बार एसोसिएशन।
.................
कांग्रेस नेता हिम्मत सिंह ने रोडवेज कर्मियों को समर्थन देने के दौरान अभद्र बयान दिया था। ऐसे में उन्होंने एक मां व महिला के सम्मान को ठेस पहुंचाई है, जिसको लेकर ही मैंने केस दर्ज करवाया है।
सरला कपूर, प्रधान, जिला भाजपा महिला मोर्चा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed