फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dengue cases increasing in Ambala

अंबाला में डेंगू का डंक: एक बेड पर दो-दो मरीज, बेड नहीं मिल रहा तो स्ट्रेचर पर करा रहे उपचार

Sun, 31 Oct 2021 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला(हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला(हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 31 Oct 2021 12:27 AM IST
सार

कोरोना से मिली राहत के बाद डेंगू स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहा है। लगातार बढ़ते डेंगू के मामलों को रोकने में विभाग के पसीने छूट गए हैं।

विज्ञापन
Dengue cases increasing in Ambala
अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल स्थित आइपीडी ब्लॉक के वार्ड में बैड पर लेटे बुखार के मरीज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के अंबाला में शनिवार को 35 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिसके बाद डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 327 पहुंच गया। स्थिति संभालने के बाद एक फिर हालात ऐसे हो गए हैं कि एक-एक बेड पर दो-दो मरीज उपचार करवाने के लिए मजबूर हैं।

विज्ञापन


वहीं, जिन्हें बेड नहीं मिल रहा है, वह स्ट्रेचर पर उपचार करवा रहे हैं। छावनी के नागरिक अस्पताल में कई मरीज ऐसे भी हैं, जो सुबह से अस्पताल में आए हुए हैं, लेकिन दोपहर तक कोई भी डॉक्टर व नर्स उन्हें देखने के लिए ही नहीं आए। परिजन बार-बार डॉक्टरों व स्टाफ नर्स के चक्कर काट रहे हैं। यह हालात शहर अस्पताल के साथ-साथ जिले भर के सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों के हैं, जहां मरीजों को उपचार नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


यह रही मरीजों की स्थिति
बराड़ा के कंबासी से आई सोमवती ने बताया कि उसे पिछले 12 दिन से बुखार है। जब अस्पताल में आई तो बेड ही उपलब्ध नहीं हुआ। इस कारण मजबूरी में स्ट्रेचर पर ही उपचार करवाना पड़ रहा है।कालपी से आई बिमला ने बताया कि जांच कराने पर पता चला कि 88 हजार सेल रह गए हैं और उसे टाइफाइड है। सरकारी अस्पताल पहुंची तो बेड खाली नहीं मिला। इस कारण अब स्ट्रेचर पर ही उपचार करवा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः हरियाणा दिवस: एसडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट को भी रजिस्ट्री की शक्तियां, 1 नवंबर से लागू होगा निर्णय

हंडेसरा के रानीमाजरा से आए जसबीर ने बताया कि वह शनिवार दोपहर 1 बजे अस्पताल पहुंचा था। 4 बज तक न तो कोई डॉक्टर देखने के लिए आया है और न ही कोई दवाई मुझे दी गई है। हंडेसरा के बुड्डाखेड़ा निवासी शेरजंग ने बताया कि उसे पांच दिन से बुखार है। अस्पताल में डॉक्टर ने किसी अन्य मरीज के साथ बेड पर लिटा दिया। अब हम एक बेड पर दो मरीज उपचार करवा रहे हैं।


लालडू के गांव धर्मगढ़ से आए रूप सिंह ने बताया कि वह अस्पताल पहुंचा तो कोई बेड खाली नहीं था। मजबूरी में ही किसी अन्य मरीज के साथ एक ही बेड पर लिटा हुआ हूं। वहीं उसे उपचार मिल रहा है।

हमारी ओर से पूरा प्रयास जारी है। लगातार मरीजों की स्थिति के हिसाब से छुट्टी दी जा रही है। इससे कि अस्पताल में मरीजों की संख्या न बढ़ जाए। गांव स्तर पर भी हमारी टीमें तेजी के साथ काम कर रही हैं। जल्द ही डेंगू पर भी काबू पा लिया जाएगा। - कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed