फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   338 with 13 stats for meeting

38 कोरोना मरीज हुए ठीक, 13 में हुई पुष्टि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 01:53 AM IST
विज्ञापन
338 with 13 stats for meeting
अंबाला छावनी स्थित संत निवासी में युवक को वैक्सीन लगाते हुए - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। जिले में कोरोना के केस कम होने पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को राहत मिली है। रविवार को जिले में 13 नए लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके बाद जिले में अब संक्रमित केसों की संख्या 141 है। वहीं 38 लोग महामारी को मात देकर घर लौट गए है। अभी तक जिले में कुल 40 हजार 668 लोग संक्रमित हो चुके हैं और ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी बढ़कर 39 हजार 986 हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि विभाग के डॉक्टर कोरोना के मरीजों के घर-घर जाकर उनकी जांच कर रहे हैं। इससे मरीज जल्द ठीक हो सके। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अभी तक कुल 541 लोग कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं। रविवार को जो लोग संक्रमित मिले हैं। उनमें अंबाला सिटी से तीन, अंबाला कैंट से तीन, चौड़मस्तपुर से दो, नारायणगढ़ से एक, बराड़ा से दो और मुलाना से दो लोग शामिल है। इसमें एक सरकारी कर्मचारी है तो 2 बच्चे 12 से 18 वर्ष के बीच के शामिल है। वहीं शहजादपुर में एक भी मरीज संक्रमित नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी भी कोरोना नियमों का पालन करना जरूरी है।
विज्ञापन

यह है टीकाकरण की स्थिति
स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को 584 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया है। इसके अलावा 184 लोगों को एहतियाती टीका लगाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक कुल 20 लाख 3 हजार 330 कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया गया है। इसमें 10 लाख 24 हजार 374 को पहला और 9 लाख 65 हजार 313 लोगों को दूसरा टीका लगाया गया है। अभी तक 13 हजार 643 लोगों को एहतियाती टीका लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed