फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   हुड्डा पर विज का पलटवार, भोजन की तरफ ही रहता है पूर्व सीएम का ध्यान

हुड्डा पर विज का पलटवार, भोजन की तरफ ही रहता है पूर्व सीएम का ध्यान

Fri, 12 Oct 2018 01:01 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
हुड्डा पर विज का पलटवार, भोजन की तरफ ही रहता है पूर्व सीएम का ध्यान
भोजन की तरफ ही रहता है हुड्डा का ध्यान : विज
विज्ञापन

बोले- मनोहर सरकार सिर्फ काम कर रही, यहां न तो सीएलयू और न ही नौकरियों में भर्ती की दुकानें खुली हैं
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान मनोहर सरकार भोजन और आयोजन की सरकार है, पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पलटवार किया है। उनका कहना है कि न जाने क्यों हुड्डा का ध्यान भोजन की तरफ ही रहता है। प्रदेश में मनोहर सरकार सिर्फ काम कर रही है। यहां पर न तो हुड्डा सरकार की तरह सीएलयू की दुकानें खुली हुई हैं और न नौकरियों में भर्ती की दुकान खुली हुई है।
हुड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रेल वर्कशॉप न देकर कोच वर्कशॉप देने के सवाल पर विज ने बताया कि वहां पर कोच फैक्टरी देने की बात सरकार ने की थी और उसी की आधारशिला रखी गई है। इसमें 10 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। यह फैक्टरी 161 एकड़ में बनाई जा रही है, जिस पर 500 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सांपला में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में हुड्डा को निमंत्रण न मिलने की बात पर विज ने कहा कि उनका बेटा कार्यक्रम में स्वयं प्रधानमंत्री के साथ था और प्रधानमंत्री से मिला भी। उन्होंने कहा कि कार्ड में हुड्डा के बेटे का नाम छापा गया था और सभी अखबारों में भी नाम था। भूपेंद्र हुड्डा को भी निमंत्रण था। विज ने कहा कि जब बाप और बेटे दोनों को कार्यक्रम का निमंत्रण था और बेटा कार्यक्रम में मौजूद था तो इसका मतलब यह है कि बाप-बेटे में कोई अनबन चल रही है।
विज्ञापन

------------
तंवर को भी घेरा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर के बयान सर छोटूराम की प्रतिमा को दूध से धोने पर पुलिस द्वारा किसानों को खदेड़ने की बात पर अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस हर चीज को लेकर राजनीति करती है। ये इस प्रकार का वातावरण बनाने की कोशिश करते हैं कि प्रदेश में द्वेष फैले जबकि इतने बड़े उद्घाटन का इन लोगों को स्वागत करना चाहिए। तंवर द्वारा यह कहने पर कि खून भरे हाथों ने प्रतिमा का अनावरण किया है, पर टिप्पणी करते हुए विज ने कहा कि खून से तो कांग्रेस के हाथ सने हुए हैं। देश के विभाजन में कांग्रेस ने 10 लाख लोगों को मरवाया है। 1984 मे तीन हजार निर्दोष सिखों को इन्होंने मरवा दिया। इन्हें यह बात कहने का अधिकार नहीं है। विज ने कहा कि तंवर को कांग्रेस पार्टी का शायद इतिहास ही नहीं पता है जो वो ऐसी बातें कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
इनेलो में चाचा-भतीजे में हो रही लड़ाई
अभय चौटाला द्वारा यह बयान देने पर कि भाजपा सरकार किसानों पर अत्याचार कर रही है, चार राज्यों में इन्हें इनेलो सत्ता से बाहर करेगी, पर विज ने कहा कि इनेलो पार्टी तो खत्म हो चुकी है। सभी के सामने चाचा और भतीजे में खूब लड़ाई हुई है और जल्द ही ये दोफाड़ होने वाली है। विज ने कहा कि अभय को पहले अपना घर संभालना चाहिए बाकियों की चिंता बाद में करनी चाहिए। सरकार द्वारा किसानों को पराली न जलाने के लिए प्रति क्विंटल पराली के 500 रुपये न देने के बयान पर विज ने कहा कि किसान कहीं पर भी पराली नहीं जला रहे हैं। जगह-जगह पर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं और किसानों को समझाया भी जा रहा है। इस मामले का समाधान निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed