Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   DRM gets angry after seeing the mess at Cantt station, CHI transferred

Ambala News: कैंट स्टेशन पर गंदगी देख डीआरएम नाराज सीएचआई का तबादला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
DRM gets angry after seeing the mess at Cantt station, CHI transferred
अंबाला। रेलवे प्रशासन ने कैंट रेलवे स्टेशन पर गंदगी और अव्यवस्थाओं को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। मंडल रेल प्रबंधक विनोद भाटिया के निर्देश पर मुख्य सफाई निरीक्षक हरेंद्र सिंह का तत्काल तबादला कर दिया गया है।
विज्ञापन

कैंट स्टेशन पर गंदगी देखकर विनोद भाटिया ने नाराजगी जताई थी। स्वच्छता व्यवस्था को सुचारु रखने की जिम्मेदारी कनिष्ठ अधिकारी अमर धरम सिंह को सौंपी गई है। आधिकारिक पत्र के अनुसार, सीनियर डीसीएम/पीएस के आदेश पर हरेंद्र सिंह का मौजूदा प्रोफाइल वापस ले लिया गया है।
विज्ञापन

उन्हें आगामी आदेशों तक मंडल कार्यालय के वाणिज्य विभाग में रिपोर्ट करने को कहा गया है। जानकारी के मुताबिक, कुछ समय पहले भी स्टेशन निरीक्षण के दौरान खामियां मिली थीं। तब आईओडब्ल्यू का भी तबादला किया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed