फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   23580 bottles of liquor recovered from two canters, 3 nominated in Ambala

हरियाणा : अंबाला पुलिस ने पकड़े शराब की बोतलों से भरे दो ट्रक

Sun, 13 Jun 2021 06:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अंबाला
अमर उजाला नेटवर्क, अंबाला Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 13 Jun 2021 06:08 AM IST
सार

पंजोखरा थाना पुलिस ने शराब कारोबारी प्रदीप मित्तल और वाहनों के चालक और मालिकों पर केस दर्ज कर किया है। केस में ठगी की धारा भी शामिल की गई।

विज्ञापन
23580 bottles of liquor recovered from two canters, 3 nominated in Ambala
पुलिसा का धावा... - फोटो : ani

विस्तार

आबकारी विभाग ने पुलिस के साथ गांव मंडोर-जड़ोत रोड पर बने गोदाम में शुक्रवार की रात दबिश देकर दो कैंटर से 23580 बोतल शराब बरामद की है। रात में ही दोनों गाड़ियों को इधर-उधर भेजा जाना था लेकिन समय रहते मुखबिरी हो गई। दबिश के दौरान आरोपी भाग गए। टीम ने गाड़ियों और शराब को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


पंजोखरा थाना पुलिस ने शराब कारोबारी प्रदीप मित्तल और वाहनों के चालक और मालिकों पर केस दर्ज कर किया है। केस में ठगी की धारा भी शामिल की गई। इससे पहले भी शराब के अवैध कारोबार में प्रदीप मित्तल लॉकडाउन में भी पकड़ा गया था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव मंडोर-जड़ोत रोड पर बने एक गोदाम में खड़े दो टैंकरों में अवैध शराब लदी है। इस पर विभाग की टीम ने पंजोखरा थाना प्रभारी मोहन लाल के साथ मिलकर रात करीब दो बजे दबिश दी। दोनों गाड़ियों से अंग्रेजी शराब की 23580 बोतल बरामद की गई। शनिवार दोपहर दो बजे तक टीम की यह कार्रवाई चली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान शराब के सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं। बरामद की गई शराब की करीब 85 प्रतिशत बोतलों पर सेल ऑनली चंडीगढ़ लिखा था। इनमें से कुछ बोतलों पर लेबल भी नहीं थे। दबिश देने वाली टीम की अगुवाई आबकारी विभाग से इंस्पेक्टर विकास, इंस्पेक्टर रामप्रकाश और एटीओ भगत सिंह ने की।


हमारी टीम ने पुलिस के साथ मिलकर गोदाम पर छापा मारा है। शुक्रवार की रात दो बजे से लेकर शनिवार दोपहर करीब 2 बजे तक कार्रवाई चली। ज्यादातर शराब चंडीगढ़ की थी। यह जांच का विषय है कि यह शराब कहां सप्लाई होनी थी और गोदाम किसका है। शराब के सैंपल भी जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। - आलोक पासी, डीईटीसी अंबाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed