फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   पेट्रोल लेने गए युवक की एक्टिवा तो मोबाइल टावर से बैटरी बैंक चोरी

पेट्रोल लेने गए युवक की एक्टिवा तो मोबाइल टावर से बैटरी बैंक चोरी

Sun, 24 Mar 2019 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल लेने गए युवक की एक्टिवा तो मोबाइल टावर से बैटरी बैंक चोरी

विज्ञापन
मुलाना। चोरी की घटनाओं पर रोक नहीं लग रही है। चोरों ने एक स्कूटी चोरी कर ली तो वहीं एक निजी कंपनी के टॉवर से चोर बैटरी बैंक चुरा ले गए। दोनों ही पीड़ितों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बलविंद्र निवासी ठाकुरपुरा ने बताया कि 15 मार्च को वह अपने गांव से मुलाना में मारकंडा मंदिर पर मत्था टेकने जा रहा था। ब्राह्मण माजरा गांव के पास उसकी स्कूटी का तेल खत्म हो गया। वह उसे मार्ग पर खड़ी कर पेट्रोल लेने चला गया। लेकिन, जब 30 मिनट बाद वापस आया तो स्कूटी वहां नहीं थी। शिकायत के आधार पर मुलाना पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

उधर, पुलिस को दी अपनी शिकायत में वीके इंटरनेशनल कंपनी के सिक्योरिटी सुपरवाइजर नवाब सिंह निवासी जुड्डा जट्टान यमुनानगर ने बताया कि उनकी कंपनी का एक टावर मनका गांव मे स्थित है। 11 मार्च को सुबह लगभग 11 बजे साइट डाउन का अलार्म बजने लगा। जब टेक्नीशियन ने टावर में जाकर देखा तो टावर से 600एएच पावर का बैटरी बैंक चोरी हो चुका था। अपने तौर पर कंपनी अधिकारियों ने कर्मचारियों से पूछताछ की लेकिन कुछ पता न चला। इसके बाद मुलाना पुलिस को शिकायत दी गई, जिसके आधार पर मुलाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed