फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   धान की पराली जलाने वाले गांव सौंटा के नंबरदार के विरूद्ध होगी कानूनी कार्रवाई : एसडीएम

धान की पराली जलाने वाले गांव सौंटा के नंबरदार के विरूद्ध होगी कानूनी कार्रवाई : एसडीएम

Fri, 26 Oct 2018 01:18 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
धान की पराली जलाने वाले गांव सौंटा के नंबरदार के विरूद्ध होगी कानूनी कार्रवाई : एसडीएम
धान की पराली जलाने वाले सौंटा के नंबरदार पर होगी कार्रवाई : एसडीएम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। एसडीएम मीनाक्षी दहिया ने बताया कि धान की पराली जलाने वाले गांव सौंटा के नंबरदार बचना सिंह के विरुद्ध सरकार के प्रावधान अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सौंटा के नंबरदार बचना सिंह ने अपने खेत में पराली को जलाया है और इस पूरी घटना का मुआयना किया गया है तथा संबंधित नंबरदार के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई के लिए यह मामला डीसी शरणदीप कौर बराड़ के ध्यान में लाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि धान की पराली जलाने वाले किसानों पर जुर्माना व कानूनी कार्रवाई करने का प्रावधान है। इसके अलावा यदि कोई नंबरदार, सरपंच, पंचायत सदस्य, चौकीदार अपने खेत में धान की पराली जलाता है तो उसे तुरंत प्रभाव से निलंबित करने का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा यदि कोई सरकारी कर्मचारी अपने खेत में धान की पराली जलाते पाया गया तो उसे भी चार्जशीट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गांव सौंटा में नंबरदार बचना सिंह ने सरकार के इन आदेशों की अवहेलना करते हुए अपने खेत में पराली को जलाया था, जिसके चलते उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed