{"_id":"5caa4f88bdec22146c224c2c","slug":"201554665352-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल चोरी के शक में गला घोंटकर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल चोरी के शक में गला घोंटकर उतारा मौत के घाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। मोबाइल चोरी के मामले में राज मिस्त्री और मजदूर की आपस में बहस हो गई। इस दौरान मामला बिगड़ता चला गया। बताते हैं कि यह मामला बलदेव नगर पुलिस चौकी की तक भी पहुंचा, मगर वहां मोबाइल चोरी की एवज में पांच सौ रुपये देने पर बात बनी। इसके बाद राज मिस्त्री अपने किराए के कमरे में वापस लौट आया मगर, गुस्साए मजदूर ने मध्य रात्रि रस्सी से गला घोंट उसकी हत्या कर दी। सुबह जब मकान मालिक उठे तो उन्हें मामले का पता चला जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। उधर, चौकी पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है। वहीं चौकी इंचार्ज ने कहा कि दोनों के बीच झगड़े का मामला पुलिस चौकी में नहीं पहुंचा जबकि मकान मालिक के बेटे का दावा है गत दिनों दोनों मामले को लेकर पुलिस चौकी गए थे।
शहर के मोटर मार्केट के पास गांधी मार्केट में बने एक पोल्ट्री फार्म में रहने वाले प्रवासी मजदूर की उसी के पड़ोसी ने गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतक 32 वर्षीय निक्कू कुमार मूल रूप से थाना सिरसिया जिला श्रावस्ती यूपी का रहने वाला था। वह तीन महीने पहले सुखदेव सिंह के पोल्ट्री फार्म में बने कमरे में किरायेदार के तौर पर रहने आया था। वह राजमिस्त्री व मजदूरी का काम करता था। इसी बीच एक सप्ताह पहले सर्वेश सेवक निवासी गांव कुर्था, जिला गोंडा यूपी भी यहां किराये पर रहने आ गया था। पोल्ट्री फार्म के मालिक सुखदेव सिंह ने पुलिस को बताया कि सर्वेश सेवक ने 3-4 दिन पहले निक्कू पर उसका मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाते हुए झगड़ा किया, जिसके बाद उन्होंने बीच-बचाव कर दोनों को शांत करवा दिया था। इस दौरान दोनों पक्षों में काफी गहमागहमी हो गई थी।
चौकी में भी हुआ था समझौता : देवेंद्र
सुखदेव के बेटे देवेंद्र सिंह ने बताया कि मोबाइल चोरी को लेकर दोनों के बीच झगड़ा बढ़ते देख मामला बलदेव नगर चौकी तक पहुंच गया था। उन्होंने बताया कि चौकी में निक्कू कुमार ने पुलिस को बताया था कि उसने सर्वेश सेवक का मोबाइल चोरी नहीं किया है, लेकिन सर्वेश सेवक अपने मोबाइल के बदले में उससे 500 रुपये की मांग कर रहा था। इस पर निक्कू ने 500 रुपये देने की हामी भी भर दी, लेकिन बीती रात निक्कू अपने कमरे पर लेट पहुुंचा और कमरे की छत पर जाकर सो गया। इसके बाद सुबह वह मृत पाया गया। वहीं बलदेव नगर चौकी प्रभारी सुभाष का कहना है कि मामले को लेकर कोई चौकी नहीं आया था। बल्कि मकान मालिक ने ही उन्हें बताया कि इनका मोबाइल को लेकर झगड़ा हुआ था जो उन्होंने निपटवा दिया था।
विज्ञापन
मकान मालकिन को हुआ शक तो घर जाकर दी सूचना
देवेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी माता रोजाना सुबह जल्दी उठ जाती है। उन्होंने बताया कि रविवार भी जब उसकी माता घर से बाहर निकली तो निक्कू कुमार के कमरे का दरवाजा बंद देख उन्होंने उन्हें इसकी जानकारी दी। देवेंद्र ने बताया कि निक्कू कुमार भी रोजाना सुबह करीब छह बजे उठकर अपना चूल्हा चौका करता था, लेकिन रविवार को उसका कमरा बंद दिखा तो उसकी माता को शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने छत पर जाकर देखा तो निक्कू कुमार मृत पड़ा था। उसके गले में रस्सी थी, जिसका एक हिस्सा तख्त के पावे से बंधा हुआ था।
हत्या के बाद से आरोपी फरार
निक्कू कुमार को मृत देखकर जब मकान मालिक को शक हुआ तो उन्होंने सर्वेश सेवक के कमरे पर जाकर देखा तो सर्वेश सेवक अपने कमरे से गायब मिला, उसका सामान भी वहां नहीं था। पोल्ट्री फार्म के मालिक द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस ने जांच के बाद अंदेशा जताया है कि सर्वेश सेवक ही निक्कू की हत्या कर फरार हो गया। पुलिस ने सर्वेश सेवक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
मकान मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शहर नागरिक अस्पताल में मोर्चरी में रखवा दिया है। रस्सी से गला घोंट हत्या की गई है। पुलिस जल्द आरोपी को गिरफ्तार करेगी।
-सुभाष, बलदेव नगर चौकी प्रभारी।