{"_id":"5b8060d242c79246424d6604","slug":"201535140050-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोइंग में रो%हिट’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोइंग में रो%हिट’
Updated Sat, 25 Aug 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशियन गेम्स में रोइंग लाइट वेट डबल स्किल एलएमएक्स इवेंट में रोहित ने जीता कांस्य
अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़ (अंबाला)। उपमंडल नारायणगढ़ के गांव फतेहपुर-80 के रहने वाले रोहित ने इंडोनेशिया में चल रही एशियन गेम्स में रोइंग (नौकायन) में देश के लिए लाइट वेट डबल स्किल एलएमएक्स इवेंट में कांस्य पदक हासिल किया है। इस इवेंट में उसके साथी खिलाड़ी पंजाब के भगवान सिंह भी रहे। रोहित की इस जीत पर पूरा गांव खुश है और परिवार को बधाइयां देने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है।
गांव फतेहपुर-80 का रोहित पुत्र रंगलाल है जिसने भारतीय सेना में जाकर खेलों को अपना करियर चुना और राष्ट्रीय खेलों में सेना के लिए पदक जीतने के बाद अब जकार्ता इंडोनेशिया में चल रही एशियन गेम्स में रोइंग में कांस्य पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया। रोहित के पिता रंग लाल भारतीय सेना में नौकरी कर चुके हैं। रोहित ने भी सेना में जाकर खेलों को अपना करियर बनाने की ठानी और उसने रोइंग जैसे खेल को चुना जिसका इस क्षेत्र से दूर-दूर तक का वास्ता नहीं है। सेना के अपने कोच, साथियों की हौसलाफजाई तथा अपनी मेहनत और लगन के बल पर रोहित रंगलाल ने सेना की तरफ से कई प्रतियोगिताओं में भाग ले कई पदक झटके।
---------------
बेहतर प्रदर्शन कर देश का नाम ऊंचा करेगा बेटा
रोहित के पिता रंगलाल, माता कस्तूरी देवी, ताऊ सिंघ राज, चचेरे भाई महिपाल चौधरी, जरनैल सिंह ने कहा कि रोहित हमेशा ही देश सेवा करने की बात करता रहा। इसके लिए जहां उसने सेना को ज्वाइन किया, वहीं खेलों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने कहा कि रोहित ने कांस्य पदक हासिल किया है, लेकिन भविष्य में वह इससे और बेहतर प्रदर्शन कर देश का नाम ऊंचा करेगा। इसके अलावा जिला परिषद अंबाला के पूर्व चेयरमैन पवन गुर्जर, पूर्व सरपंच खिला राम, दिला राम, जरनैल सिंह, सौरव, मोहित, कृष्ण, अमन, कैलाश आदि ने रोहित की इस सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि रोहित ने अपनी मेहनत, लगन व कड़े अभ्यास से यह मुकाम हासिल किया है।