{"_id":"5bd0cb46bdec22693c10315a","slug":"181540410182-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की पाइपलाइन टूटी, सड़क पर कीचड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की पाइपलाइन टूटी, सड़क पर कीचड़
Updated Thu, 25 Oct 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी की पाइपलाइन टूटी, सड़क पर कीचड़
फोटो नंबर :: 10
कीचड़ के कारण आवाजाही भी हुई प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
बराड़ा। बीडीपीओ कार्यालय के सामने वार्ड नंबर 7 के प्रीत नगर कॉलोनी में सीवरेज निर्माण कार्य के चलते पानी सप्लाई की पाइप लाइन टूट गई। इस कारण गली में पानी ही पानी हो गया। वहां सीवरेज निर्माण कार्य होने के कारण गली की खुदाई की हुई थी, जिस कारण गली में कीचड़ हो गया जिससे आवागमन भी बाधित हो गया।
पप्पू, जसवंत, नीरज, तरुण व विजय कुमार ने बताया कि प्रीत नगर कॉलोनी में सीवरेज निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे पानी सप्लाई का पाइप टूट गया था। यहां पर गली भी खोदी हुई है, जिस कारण से गली में कीचड़ हो गया। इसके कारण यहां आवागमन भी बाधित हो गया। वाहन चालकों व पैदल चलने वाले लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि मंगलवार को भी रेलवे स्टेशन के पास इसी तरह सीवरेज निर्माण कार्य के चलते पेयजल आपूर्ति का पाइप टूट गया था। जन स्वास्थ्य विभाग के जेई का कहना है कि सीवरेज निर्माण कार्य के चलते पानी सप्लाई का पाइप टूट गया था, जिसे ठीक करवा दिया गया है।