{"_id":"5b8846ca42c792464e177a35","slug":"181535657674-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े अधिकारियों तक मामला पहुंचने के बाद ही क्यों होती कार्रवाई : शर्मा, निचले अधिकारी को सख्त निर्देश दो : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े अधिकारियों तक मामला पहुंचने के बाद ही क्यों होती कार्रवाई : शर्मा, निचले अधिकारी को सख्त निर्देश दो : डीसी
Updated Fri, 31 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूड इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की वीरवार को सिटी के पंचायत भवन में आयोजित बैठक में परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार तबीयत खराब होने के कारण नहीं पहुंच सके जिस कारण बैठक की अध्यक्षता डीसी शरणदीप कौर बराड़ ने की। डीसी ने 13 पंजीकृत समस्याओं व 35 से अधिक समस्याओं को सुनते हुए उनके निवारण करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए व अधिकतर समस्याओं का साथ-साथ निपटान भी किया गया। बैठक में गांव भुडंगपुर के अवतार सिंह व अन्य गांव वासियों की शिकायत थी कि खाद्य एवं पूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार की मिलीभगत के कारण नए राशन डिपोधारक को अनाज की आपूर्ति नहीं हो रही है और पीआर सेंटर पर तैनात पवन कुमार गांव की महिलाओं से बदतमीजी से पेश आता है। डीसी ने इंस्पेक्टर के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए और पीआर सेंटर पर तैनात पवन कुमार के व्यवहार की जांच करके उसके विरुद्ध भी कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, गांव जोधपुर की महिला ने अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ गांव के पलविंद्र सिंह व अजीत सिंह पर छेड़छाड़ व मारपीट की शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस पर पैसे खाने के भी आरोप लगाए और कहा कि महिला पुलिस कुछ न होने का बहाना लगाकर वापस भेज देती है। महिला पुलिस थाना प्रभारी ने मामले की जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि वास्तव में शिकायतकर्ता व उसके पति का वर्ष 2013 से विवाद चल रहा है और इसी कारण यह शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता के पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट न होने पर डीसी ने एएसपी चंद्रमोहन को पूरे मामले की पुन: जांच करने के निर्देश दिए। इसके अलावा बैठक में अवैध शराब की ब्रिकी और बस स्टैंड के पास लगने वाली रेहड़ियों को लेकर भी अधिकारियों के कार्य पर सवाल उठे। वहीं केबल ऑपरेटरों पर कार्रवाई न होने पर शिकायतकर्ता ने डीसी से 15 दिन में मिलने के चेतावनी दे डाली। सभी अधिकारियों को कार्य व्यवस्था में सुधार के लिए निर्देश दिए गए।
बाक्स
बड़े अधिकारियों तक मामला पहुंचने के बाद ही क्यों होती है कार्रवाई : शर्मा
बिजली निगम की कई शिकायतें बैठक में पहुंचने पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा ने बैठक में ही सवाल उठाया कि आखिर बड़े अधिकारियों तक शिकायत पहुंचने के बाद ही एक्शन क्यों लिया जाता है। नीचे के अधिकारी ही शिकायतों का निपटारा क्यों नहीं करते। इसको डीसी शरणदीप कौर बराड़ ने भी गंभीरता से लिया। उन्होंने निचले अधिकारियों को सख्ती से निर्देश देते हुए लोगों की शिकायत को सुनकर साथ ही निपटान करने के निर्देश दिए।
ये आई शिकायतें
1. अगर कार्रवाई नहीं हुई तो 15 दिन बाद फिर आ जाऊंगा डीसी मैडम
सेक्टर-10 अंबाला सिटी के निवासी एमआर सैनी द्वारा केबल ऑपरेटरों की मनमानी से संबधित शिकायत पर डीसी ने एसपी और एसडीएम अंबाला सिटी को कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने शिकायत दी थी कि केबल ऑपरेटर उपभोक्ताओं से मनमाना किराया वसूल करते हैं और बिजली के खंभों पर बिना निगम की अनुमति के केबल की तारें डालकर रखते हैं। निगम द्वारा बार-बार यह तारें काटे जाने के बावजूद यह ऑपरेटर दोबारा तार डाल देते हैं और आम नागरिक द्वारा मुद्दा उठाने पर बदतमीजी से पेश आते हैं।
विज्ञापन
2. अवैध शराब पर कार्रवाई के आदेश
गांव महमूदपुर के करनैल सिंह ने गांव में अवैध शराब की बिक्री की शिकायत रखी। इस पर आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विभाग द्वारा उचित कार्रवाई की गई है। इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा ने कहा कि पुलिस व शराब के ठेकेदारों की मिलीभगत के कारण ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में इस तरह की शराब बिक रही है। समिति के गैर-सरकारी सदस्य रवि सहगल ने भी अंबाला छावनी में अवैध शराब की बिक्री का मुद्दा उठाया।
3. जमीन पर कब्जा करने का आरोप
गांव उगाला के देसराज नंबरदार ने भी गांव के ही प्रदीप कुमार पर उसकी जमीन पर अवैध कब्जा करने और मारपीट का आरोप लगाया था। पुलिस जांच में पाया गया कि देसराज के विरुद्ध प्रदीप की मुकदमेबाजी चल रही है और दूसरे पक्ष पर दबाव बनाने के लिए यह शिकायत की गई है।
4. रूट पर चला दी गई हैं दो बसें
गांव निहारसी के पूर्ण लाल व मनजीत सिंह ने गांव में बस सुविधा न होने की शिकायत रखी थी, जिस पर जीएम रोडवेज ने बताया कि इस रूट पर दो बसें चला दी गई हैं और शिकायतकर्ता कार्रवाई से संतुष्ट है।
5. बिजली की रखीं शिकायतें
मोती नगर अंबाला सिटी के नरेंद्र सिंह, परशुराम कालोनी के सतीश कुमार और थंबड़ गांव शिक्षा देवी ने बिजली निगम से संबंधित शिकायतें रखी। इस पर संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
6. शिकायतकर्ताओं की लगवाई पेंशन
हाउसिंग बोर्ड अंबाला सिटी के लविश और मनमोहन नगर अंबाला सिटी की कुसुम देवी की समाज कल्याण विभाग से संबंधित पेंशन की शिकायत थी। इसके लिए विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दोनों प्रार्थियों की पेंशन लगवा दी गई है।
------------------
13 में से चार शिकायतें बिजली निगम से संबंधित
बैठक में 13 में से चार शिकायतें बिजली निगम से संबंधित थीं। एक मामले में विकलांग के घर बिजली निगम द्वारा लगभग 7 लाख रुपये का बिल भेज दिया गया, जिसे ठीक करवाने के लिए विकलांग मजदूर को कई चक्कर काटने पड़े और उच्च अधिकारी के पास शिकायत पहुंचने पर ही समस्या का हल किया गया। इसके साथ ही बिजली से संबंधित अन्य शिकायतें भी आईं तो अंत में अधिकारी ने टोल फ्री नंबर बताया, जिस पर शिकायतकर्ता कंपलेंट कर सकता है जोकि यह है 18001801550.
----------------
रेहड़ियों पर होने वाली कार्रवाई पर हुई बहस
गैरसरकारी सदस्य एवं युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय लाकड़ा तथा एक अन्य गैरसरकारी सदस्य रामरतन गर्ग ने अंबाला शहर बस अड्डे के सामने रेहड़ियों के कारण प्रतिदिन लगने वाले जाम की समस्या रखी। इस पर नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर गगनदीप सिंह ने बताया कि रेहड़ियों का पंजीकरण किया जा चुका है और शीघ्र ही उन्हें वार्ड अनुसार स्थान उपलब्ध करवाया जाएगा। इन दोनों सदस्यों ने बाहरी लोगों द्वारा नाजायज रूप से रेहड़ियां लगाने के मुद्दे पर डीसी ने निगम आयुक्त की अध्यक्षता में इस मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया। इसमें संजय लाकड़ा और सुशील कुमार को भी शामिल किया गया है। इस मौके पर एसपी अशोक कुमार, एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह, एएसपी चंद्रमोहन, एसडीएम मीनाक्षी दहिया, सुभाष चंद्र सिहाग, वीरेंद्र सिंह, गिरीश कुमार, नगराधीश सुशील कुमार, सीईओ प्रतिमा चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष जगमोहन लाल कुमार, प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा व जिला प्रशासन के सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।