फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   181 new infected including 29 children

29 बच्चों समेत 181 नए संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
181 new infected including 29 children
अंबाला छावनी के सेक्टर 34 में वैक्सीन लगवाने के लिए लाइन में खड़े लोग। - फोटो : Ambala
सावधान! जिले में कोरोना के मामले तेज गति से बढ़ रहे हैं। कोरोना के नियमों का सख्ती से पालन कर ही संक्रमण से बचा जा सकता है। शनिवार को जिले में कोरोना के रिकॉर्ड 181 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें 29 बच्चे भी शामिल है। लगातार कोरोना संक्रमित आ रहे बच्चों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। यही कारण है कि इस बार स्वास्थ्य विभाग बच्चों की ओर विशेष ध्यान दे रहा है। इस समय जिले में 800 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्कूल स्तर पर बच्चों के सैंपल लेने का काम किया गया था। अब 15 से 18 वर्ष के बच्चों को टीका लगाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण के नए मरीज मिलने के बाद जिला में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 31040 हो गई। दूसरी ओर राहत की बात यह है कि कोरोना संक्रमित मरीज तेजी के साथ ठीक भी हो रहे हैं। शनिवार को भी स्वास्थ्य विभाग की ओर 32 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। इसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 29729 हो गई। अभी तक 511 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

टीमें फिर हुई सक्रिय, घर-घर पहुंचा रही दवा किट
स्वास्थ्य विभाग की टीमें एक बार फिर सक्रिय हो गई हैं। जहां भी संक्रमित मरीज की पुष्टि होती है, टीम के सदस्य की ओर से उस मरीज का उपचार दिया जा रहा है। साथ ही उन्हें दवाइयों की किट भी वितरित की जा रही है। ताकि वे जल्द से जल्द ठीक हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मिले संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अंबाला शहर से 68, छावनी से 60, चौड़मस्तपुर से 27, शहजादपुर व बराड़ा से 6-6 और मुलाना से 14 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें 12 सरकारी कर्मचारी, 13 बच्चे 12 वर्ष से कम उम्र के और 16 बच्चे 12 से 18 उम्र के बीच के शामिल हैं। वहीं 6 मरीज ऐसे हैं जो संक्रमित मरीज के संपर्क में आए थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रत्येक व्यक्ति पर निगरानी रखी जा रही है।
2197 लोगों के सैंपल लिए
शनिवार को 2197 लोगों के कोरोना के सैंपल लिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक 756649 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें 675280 सैंपल आरटीपीसीआर तो 81326 सैंपल एंटिजन किट से लिए गए हैं। वहीं विभाग की ओर से ओमिक्रॉन वैरिएंट की जांच के लिए शनिवार को 6 सैंपल भेजे गए हैं। अभी तक 51 सैंपल भेजे जा चुके हैं।
7002 लोगों को लगा टीका
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को 7002 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया है। अभी 1874018 लोगों को पहली और दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। इनमें 982381 को पहली तो 891637 को दूसरी डोज शामिल है। विभाग की ओर से 15 से 18 आयु वर्ग के करीब 43 प्रतिशत छात्रों को टीके की पहली डोज लगाई जा चुकी है।

कोरोना से बचाव के लिए सभी को अपनी ओर से पूरी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। लगातार कोरोना के मरीजों में वृद्धि होती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीमें फील्ड में उतार दी गई हैं। जो मरीजों को दवाई पहुंचाने का कार्य कर रही हैं।
-कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed