{"_id":"5ad8f20d4f1c1b5f098b576c","slug":"171524167181-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्य दलों में गुटबाजियां साफ दिखती हैं : सैलजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्य दलों में गुटबाजियां साफ दिखती हैं : सैलजा
Updated Fri, 20 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अन्य दलों में गुटबाजी साफ दिखती हैं : सैलजा
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
29 अप्रैल को दिल्ली में होने वाली रैली के लिए राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर कहा कि मतभेद आपस में जरूर है, लेकिन दूसरी राजनीतिक पार्टियों में गुटबाजी साफ देखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी और इनेलो में गुटबाजी साफ देखी जा सकती है, लेकिन चुनाव में सभी एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करते हैं। सांसद ने कहा कि 29 अप्रैल को रैली में सभी कांग्रेसी हिस्सा लेंगे। वहीं उन्नाव और कठुआ में हुई रेप की घटना पर सैलजा ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि दोनों केस में भाजपा का असली चेहरा सामने आया है। एक ओर भाजपा के अपने लोग है जिसे वह बचाने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी केसों पर प्रधानमंत्री ने कोई बयान नहीं दिया जोकि शर्मनाक है।