Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Schools opened, children were left wandering after drivers refused to do so.

Ambala News: स्कूल खुले, चालकों के मना करने पर भटकते रहे नौनिहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Schools opened, children were left wandering after drivers refused to do so.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर वीरवार को शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। वीआईपी मूवमेंट के मद्देनजर जगह-जगह लागू किए गए रूट डायवर्जन और प्रशासनिक पाबंदियों का सबसे बड़ा असर स्कूली बच्चों और उनके परिजनों पर पड़ा। छावनी की सड़कों पर दिनभर उपजी इस अव्यवस्था के बीच स्कूल खुले रहने से अभिभावकों और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
वीआईपी दौरे के कारण मुख्य मार्गों पर आवाजाही पूरी तरह बाधित रही। ट्रैफिक पुलिस की सख्ती और जगह-जगह लगे बैरिकेडिंग को देखते हुए सुबह ही स्कूली वाहन चालकों (बसों और वैन चालकों) ने बच्चों को ले जाने से इन्कार कर दिया। चालकों का तर्क था कि सड़कों पर बंदी और डायवर्जन के कारण तय समय पर स्कूल पहुंचना नामुमकिन था, साथ ही जाम में बच्चों की सुरक्षा पर भी खतरा बना रहता।
विज्ञापन

वाहन चालकों के ऐन वक्त पर पीछे हटने से से अभिभावकों के सामने संकट खड़ा हो गया। जिन स्कूलों में अवकाश घोषित नहीं हुआ था, वहां के बच्चों के परिजनों को अपने तमाम काम छोड़कर खुद ही बच्चों को स्कूल छोड़ने जाना पड़ा। गाड़ियों के लंबे काफिले और जगह-जगह बंद रास्तों के कारण परिजनों को वैकल्पिक तंग गलियों से होकर गुजरना पड़ा, जिससे कई जगह जाम की स्थिति पैदा हो गई। इस अफरा-तफरी से आजिज आकर दर्जनों अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल भेजने का विचार त्याग दिया और घर पर ही उनकी छुट्टी करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed