Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The truth of the 1857 revolution comes alive in Ambala

Ambala News: अंबाला में 1857 की क्रांति का सच जीवंत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
The truth of the 1857 revolution comes alive in Ambala
शहीद स्मारक पर लेजर शो चलता हुआ। प्रवक्ता
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने वीरवार को अंबाला छावनी स्थित भव्य शहीद स्मारक पर लाइट एंड साउंड शो का उद्घाटन किया। आधुनिक तकनीक पर आधारित यह शो 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की घटनाओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत करता है। इसका उद्देश्य दर्शकों को आजादी के नायकों के बलिदान और संघर्ष से जोड़ना है।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि यह शो भावी पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास से जोड़ेगा। उन्होंने रेखांकित किया कि 1857 में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ क्रांति की पहली मशाल अंबाला से ही जली थी। ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह स्मारक आधुनिक तकनीक का उपयोग करेगा। यह हरियाणा और देश के वीर शहीदों की गाथाओं को विश्व पटल पर अमर बनाएगा। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण और ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज उपस्थित थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और भाजपा सह-प्रभारी भोला सिंह भी समारोह में मौजूद रहे। पूर्व मंत्री असीम गोयल सहित कई अन्य गणमान्य हस्तियां भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।
विज्ञापन

शोधकर्ताओं और अधिकारियों का सम्मान
मुख्यमंत्री ने स्मारक के निर्माण, तथ्य संकलन, शोध और डिजाइनिंग में बहुमूल्य योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया। इनमें साहित्य व शोध की श्रेणी से प्रो. कपिल कुमार और प्रो. उदयवीर शामिल थे। डिजाइनिंग टीम से अभिमन्यु गुप्ता, जुगनू टिवाना और डीके चौहान को भी सम्मानित किया गया।

शहीद स्मारक पर लेजर शो चलता हुआ। प्रवक्ता

शहीद स्मारक पर लेजर शो चलता हुआ। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed