{"_id":"5cfeae36bdec22074618c9a1","slug":"156019460615-ambala-news70","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर मार्शल ने किया एयरफोर्स स्टेशन का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयर मार्शल ने किया एयरफोर्स स्टेशन का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला कैंट। वेस्टर्न एयर कमांड की हाल ही में कमान संभालने वाले एयर मार्शल रघुनाथ नामबियार सोमवार को अंबाला एयरफोर्स स्टेशन के दो दिवसीय निरीक्षण पर पहुंचे। विशेष विमान से सुबह यहां पहुंचते ही स्टेशन के एओसी एयर कमोडोर डीएस जोशी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान एयर मार्शल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
पाक सीमा से लगते महत्वपूर्ण अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर वेस्टर्न एयर कमांड के एओसी-इन-सी एयर मार्शल रघुनाथ नामबियार का अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर निरीक्षण सुरक्षा के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण भी माना जा रहा है। सितंबर तक आधुनिक पीढ़ी के राफेल विमानों की यहां तैनाती लगभग तय है और इसको लेकर भी यह दौरा देखा जा रहा है। एयर मार्शल ने एयरफोर्स स्टेशन में फाइटर स्क्वाड्रन की गतिविधियों का निरीक्षण किया और उनकी ऑपरेशनल क्षमताओं का रिव्यू किया। उन्होंने अधिकारी व जवानों से बातचीत की और उन्हें उच्च किस्म की तैयारियों की सराहना की। वहीं एयरफोर्स मर्शल की पत्नी एवं अफवा क्षेत्रीय की अध्यक्ष लक्ष्मी नामबियार भी अंबाला में अफवा की गतिविधियों का मुआयना किया और महिलाओं से बातचीत की।
बता दें कि भारत सरकार ने फ्रांस से 36 राफेल विमानों का सौदा किया है और इसकी दो स्क्वाड्रन एयरफोर्स में बननी है। एक स्क्वाड्रन को अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात करने की योजना है, जिसको लेकर ढाई सौ करोड़ से अधिक की लागत से ढांचा तैयार किया जा रहा है। राफेल विमानों की जगह बनाने के लिए कुछ माह पहले ही मिग-21 बाइसन विमान की कोबरा स्क्वाड्रन को यहां से राजस्थान नाल एयरबेस शिफ्ट किया गया था।