फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   सिर्फ 25 क्विंटल तक ही होगी सूरजमुखी की सरकारी खरीद

सिर्फ 25 क्विंटल तक ही होगी सूरजमुखी की सरकारी खरीद

Sat, 08 Jun 2019 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
सिर्फ 25 क्विंटल तक ही होगी सूरजमुखी की सरकारी खरीद
अंबाला सिटी। शहर अनाज मंडी में सूरजमुखी की आवक का सीजन जोरों पर है। सरकारी खरीद एजेंसी हैफेड सूरजमुखी की 5388 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब खरीद कर रही है। वहीं पंजाब से आने वाली सूरजमुखी की खरीद निजी एजेंसियां कर रही हैं, जिसका रेट 3200 से लेकर 3600 रुपये तक है। 5388 रुपये का रेट उन किसानों को मिलेगा जिनका रिकार्ड मेरा फसल, मेरा ब्योरा नामक पार्टल पर ऑनलाइन है।
विज्ञापन

सूरजमुखी की भरत प्रति बोरी 28 किलो की हो रही है, जिसमें 500 ग्राम बोरी का वजन निर्धारित किया गया है। अब तक शहर अनाज मंडी में 1050 क्विंटल सूरजमुखी की खरीद की जा चुकी है, जिसमें से 210 क्विंटल निजी एजेंसियों ने खरीदी है। सरकारी और निजी बोली अलग-अलग समय में की जा रही है। निजी बोली उन किसानों के लिए है, जिनका रिकार्ड ऑनलाइन नहीं चढ़ा है। सरकारी बोली उन किसानों की फसल की होती है, जिनका रिकार्ड पोर्टल पर पहले से ऑनलाइन है। सरकार ने 9 प्रतिशत नमी वाली सूरजमुखी को ही खरीद के लिए उपयुक्त माना है। इसलिए इससे ज्यादा की नमी वाली फसल को नहीं खरीदा जा रहा। उसे बेचने से पहले किसानों को सुखाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ऑनलाइन रिकार्ड वाले किसान हो रहे मालामाल
करीब पांच साल पहले सभी किसानों की सूरजमुखी एक ही रेट बिकती थी, लेकिन जब से सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल की योजना चलाई है तब से किसानों ऑनलाइन रिकार्ड वाले किसान मालामाल हो रहे हैं। दूसरी ओर जो किसान इस योजना के मुताबिक अपने खेतों को ऑनलाइन नहीं करवा रहे उन्हें सरसों व सूरजमुखी की अपनी फसलों में हजारों रुपये का घाटा उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ प्रतिशत नमी वाली सूरजमुखी की फसल की ही सरकार खरीद कर रही है, इससे ज्यादा नमी वाले किसान को अपनी फसल सुखा के बेचनी पड़ेगी।
- आशा, सचिव मार्किट कमेटी, अंबाला शहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed