{"_id":"64d6985b3cebe7b4a7044705","slug":"15-million-cheated-in-the-name-of-america-hostage-for-30-days-ambala-news-c-36-1-sknl1017-8431-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अमेरिका के नाम पर 15 लाख ठगे, 30 दिन बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अमेरिका के नाम पर 15 लाख ठगे, 30 दिन बंधक
विज्ञापन
अंबाला। अमेरिका भेजने के नाम पर 35 लाख रुपये ठगने और 30 दिन तक बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बिंदर और बलकार सिंह पर केस दर्ज कर लिया।
पीड़ित गुरमीत सिंह ने आरोप लगाया था कि अमेरिका की जगह नेपाल भेज दिया और पूरे पैसे ले लिए। वहां पर बंधक बना लोगों ने पैसे न देने पर छोड़ दिया। लौटने पर आरोपियों से पैसे मांगे तो पंचायत की मौजूदगी में 20 लाख लौटा दिए थे, लेकिन 15 लाख अभी लेने हैं। बाकी पैसे देने से दोनों आरोपी इंकार कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
नग्गल थाना क्षेत्र निवासी गुरमीत सिंह ने बताया कि बिंदर और बलकार सिंह ने उसे विदेश भेजने की बात कही और बोला था कि वह उसे अमेरिका भेजकर वहां पर काम दिला देगा। उस समय 35 लाख में समझौता हुआ। यह बात गांव जनसुआ में बिंदर सिंह के घर हुई थी, वहां बलकार भी मौजूद था। पैसे देते हुए कि वीडियो भी बनाया था। पैसा अपने रिश्तेदारों और जानकारों से उधार पर लेकर दिया था। ऐसे में दस्तावेज और पैसे ले गए।
विज्ञापन
33 लाख रुपये लेने के बाद दोनों ने दो खाली चेक पंजाब नेशनल बैंक कुरुक्षेत्र के दिए और कहा कि यह चेक हमारे ग्रुप के मांगे राम के हैं। 12 फरवरी 2022 को बेटे को दिल्ली लेकर गए और कहने लगे कि आपकी अमेरिका की फ्लाइट नेपाल से होगी। दिल्ली से गोरखपुर जहाज से भेज दिया और गोरखपुर से नेपाल के लिए टैक्सी से भेजा।
नेपाल में बना लिया बंधक
शिकायतकर्ता ने बताया कि 13 फरवरी 2022 को नेपाल में वहां पर भेजने वाले एजेंट मिला और अपने साथ ले जाकर एक सुनसान जगह पर एक कमरे में कैद कर दिया। वहां पर दो लाख रुपये की कीमत वाले डॉलर ले लिए। मारपीट करने के बाद करीब 30 दिनों तक कैद करके रखा। वहां पर रोजाना मारपीट करते थे। बोलते थे कि अपने परिवार वालों को बोलो कि 10 लाख रुपये भेजो, तब ही वह आगे अमेरिका में भेजेंगे। बिंदर सिंह भी भाई कुलदीप सिंह से पैसे की डिमांड करता था। बात नहीं मानी तो 16 मार्च 2023 को बदमाशों ने रिहा कर दिया और वह मुश्किल से नेपाल से बस के माध्यम से भारत आया और अंबाला लौटा। बाद में पैसे वापस करने की बात पर समझौता हुआ और दोनों आरोपियों ने करीब 20 लाख दे दिए थे लेकिन 15 लाख नहीं दिए।