फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   प्रतिमाओं, सरकारी व निजी संपति की सुरक्षा को ठीकरी पहरे के आदेश

प्रतिमाओं, सरकारी व निजी संपति की सुरक्षा को ठीकरी पहरे के आदेश

Wed, 11 Apr 2018 01:20 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
प्रतिमाओं, सरकारी व निजी संपति की सुरक्षा को ठीकरी पहरे के आदेश
प्रतिमाओं, सरकारी और निजी संपत्ति की सुरक्षा के लिए ठीकरी पहरे के आदेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने पंजाब विलेज एंड स्माल टाउन एंड पेट्रोल एक्ट 1918 की धारा 3 के तहत ग्रामीण क्षेत्रों और कस्बों में ठीकरी पहरा लगाने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों में जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में चौराहों और प्रमुख स्थानों पर लगी महापुरुषों की प्रतिमाओं को खंडित करने के मामले सामने आए हैं। डीसी ने बताया कि ऐसी प्रतिमाओं और सरकारी व निजी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठीकरी पहरा लगाने के आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला में स्थित सभी नगरपालिका के सचिव तथा खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अपने क्षेत्र के तहत आने वाले वार्डों व गांवों में ठीकरी पहरा लगवाना सुनिश्चित करें, ताकि महापुरुषों की लगी प्रतिमाओं को खंडित करने तथा सरकारी व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की वारदातों पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने बताया कि ठीकरी पहरा लगाने के आदेश आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed