फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर लोगों की चेतावनी -

- हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर लोगों की चेतावनी -

Tue, 20 Mar 2018 01:12 AM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
- हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर लोगों की चेतावनी -
आरोपियों को नहीं किया गिरफ्तार तो कल करेंगे बाजार बंद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़।
करीब एक महीने पहले तीन युवकों पर खनन माफिया के लोगों द्वारा किए गए हमले के मामले में पुलिस कार्रवाई के खिलाफ लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। बीते तीन दिनों से नारायणगढ़ थाने के बाहर बैठे लोगों ने अब इस मामले में बाजार बंद और रोड जाम करने की चेतावनी दी है। सोमवार को जहां धरना जारी रहा, वहीं मीटिंग कर आगामी रणनीति पर विचार किया गया। मामले को लेकर विभिन्न संस्थाओं की 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। इस दौरान क्षेत्र की धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारियों ने बैठक की। कमेटी के सदस्यों में अमरीक सिंह, डॉ. राज मोदगिल, श्याम लाल कौशिक, सुरेंद्र छाबड़ा, श्याम लाल कंसल, देशबंधू जिंदल, सुशील अग्रवाल, बबली, प्रवीण वालिया, मदन चानना आदि ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया कि अगर मंगलवार तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो बुधवार को नारायणगढ़ में बाजार बंद किया जाएगा और रोड जाम करने से भी गुरेज नहीं किया जाएगा। मीटिंग के बाद सभी ने एकजुट होकर नारायणगढ़ थाना में पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की व आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

नारायणगढ़ थाना प्रभारी सुरेश पाल ने कहा कि यमुनानगर पुलिस डिटेक्टिव स्टाफ ने हमले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें रवि गांव छोटी कोहड़ी, नवनीत उर्फ लग्गा गांव छोटी कोहड़ी, तीसरा आरोपी गुरजीत निवासी नारायणगढ़ है। इन तीनों को अदालत में पेश किया जाएगा और रिमांड की मांग की जाएगी। उन्होंने बताया कि नारायणगढ़ पुलिस भी अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दे रही है जल्द ही अन्य आरोपी भी सलाखों के पीछे होंगे। डिटेक्टिव स्टाफ यमुनानगर प्रभारी जयपाल सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि तीनों को मंगलवार को अदालत में पेश कर अन्य साथियों बारे जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed