फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   12 new patients confirmed, 152 dengue cases

12 नए मरीजों में हुई पुष्टि, 152 हुए डेंगू के मामले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
12 new patients confirmed, 152 dengue cases
अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल स्थित आइपीडी ब्लॉक में संदिग्ध बुखार के मरीज। - फोटो : Ambala
डेंगू के डंक का कहर थमता नजर नहीं आ रहा है। शुक्रवार को डेंगू के 12 नए मामलों की पुष्टि होने के बाद आंकड़ा 152 पहुंच गया है। इसके साथ-साथ प्लेटलेट्स कम होने वाले मरीज भी कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। सरकारी व प्राइवेट अस्पताल में बीमार होने वाले मरीजों की भरमार है।
विज्ञापन

शहर के सरकारी अस्पताल की ओपीडी में बीमार मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। डेंगू वार्ड में बेड भर चुके हैं। इसके अलावा अन्य वार्ड में भी बीमार मरीजों को शिफ्ट किया जा रहा है। कैंट के सिविल अस्पताल में महिला व पुरुष वार्ड को डेंगू व संदिग्ध बीमारी से ग्रसित मरीजों के लिए आरक्षित कर दिया है। यहां भी अधिकतर बेड भर चुके हैं और एक बेड पर दो-दो मरीजों को उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों की शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ बैठक हुई। जिसमें डॉक्टरों को डेंगू व संदिग्ध बुखार के मरीजों पर विशेष रूप से निगरानी रखने को कहा गया है। साथ ही कहा कि अगर किसी भी प्राइवेट अस्पताल में डेंगू का कोई मरीज आता है तो उसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को जरूर दें, ताकि उस क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग और अधिक चौकन्ना हो जाए और विशेष कार्य करे। बैठक में उपायुक्त विक्रम सिंह समेत सीएमओ कुलदीप सिंह व अन्य डाक्टरों ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनानगर से भी आए हैं मरीज
कैंट सिविल अस्पताल में यमुनानगर से भी मरीज आ रहे हैं। यहां यमुनानगर कैंप से आए बलिराम ने बताया कि उनकी पत्नी राजरानी को पिछले पांच दिन से बुखार था। जब स्थिति नहीं सुधरी तो वह शुक्रवार को अपनी पत्नी को अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पहुंचने पर उन्हें बेड ही नहीं मिला। अब उनकी पत्नी का उपचार स्ट्रेचर पर ही किया जा रहा है।
छह दिन से बीमार मामकौर और चार दिन से अंजू
छावनी के चंदपुरा कॉलोनी की मामकौर पिछले छह दिन से बीमार है। उनके साथ एक ही बेड पर अंबाला शहर से आई अंजू को भी उपचार दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उन्हें चार दिन से तेज बुुखार है और यहां पर उपचार करवा रही हैं।
मां बीबीदेवी और बेटा राजेश एक ही बेड पर करवा रहे उपचार
गांव टुंडला से आए मां बीबीदेवी और बेटा राजेश को भी एक ही बेड पर उपचार दिया जा रहा है। दोनों पिछले करीब सात दिन से बीमार हैं और पिछले दिन ही वह अस्पताल में उपचार करवाने के लिए आए थे। मगर, बेड कम होने के कारण दोनों को एक ही बेड पर उपचार दिया जा रहा है।
हम अपनी ओर से पूरा प्रयास कर रहे हैं। कैंट के पीएमओ को व्यवस्था बनाने के लिए कहा गया है। साथ ही मरीजों को पौष्टिक आहार लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

- कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।

ंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल स्थित इमरजेंसी वार्ड में स्ट्रेचर पर लेटी बुखार से पीड़ित महिला र?

ंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल स्थित इमरजेंसी वार्ड में स्ट्रेचर पर लेटी बुखार से पीड़ित महिला र?- फोटो : Ambala

अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल स्थित आइपीडी ब्लॉक में एक बैड पर लेटी बुखार से पीड़ित माम कौर व अं?

अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल स्थित आइपीडी ब्लॉक में एक बैड पर लेटी बुखार से पीड़ित माम कौर व अं?- फोटो : Ambala

अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल स्थित आइपीडी ब्लाक में एक एक बैड पर लेटे बुखार के मरीज।

अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल स्थित आइपीडी ब्लाक में एक एक बैड पर लेटे बुखार के मरीज।- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed