{"_id":"658c74926ab1bad7ae005146","slug":"10-percent-fine-imposed-on-14-contractors-who-were-lax-in-development-works-a-blacklist-ambala-news-c-36-1-amb1001-15936-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: विकास कार्याें में ढिलाई बरतने वाले 14 ठेकेदारों पर लगाया 10 प्रतिशत जुर्माना, एक ब्लैकलिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: विकास कार्याें में ढिलाई बरतने वाले 14 ठेकेदारों पर लगाया 10 प्रतिशत जुर्माना, एक ब्लैकलिस्ट
विज्ञापन
हरिंदर पाल सिंह
अंबाला। विकास कार्याें में ढिलाई बरतने वाले 14 ठेकेदाराें को नगर परिषद ने 10 प्रतिशत कटौती के नोटिस जारी किए हैं जोकि उनकी सिक्योरिटी राशि से काटी जाएगी। इससे पहले भी तीन ठेकेदारों के खाते से 10 प्रतिशत की राशि लगभग एक लाख रुपये काटे गए हैं। वहीं एक ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है।
यह कार्रवाई गृह मंंत्री अनिल विज के निर्देश पर की गई है। गृह मंत्री ने ऐसे लापरवाह ठेकेदारों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए थे और उनके खिलाफ कार्रवाई करने को कहा था। इस मामले को लेकर नगर परिषद के अधिकारी पिछले कुछ समय से कार्रवाई में जुटे हुए थे। वहीं ठेकेदारों को पहले मौखिक तौर पर भी चेतावनी दी गई थी। इसके बाद उन्हें नोटिस देकर जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए थे। ठेकेदारों की ढीली कार्यशैली के कारण गली-मोहल्ले में सड़कों का निर्माण अधूरा पड़ा हुआ था और लोगाें को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
नगर परिषद ने विकास कार्याें को ठेके पर देने से पहले ठेकेदारों की जांच-पड़ताल आरंभ कर दी है। इस दौरान यह देखा जाएगा कि ठेकेदार जो कार्य ले रहा है, इसे वो पूरा करने में सक्षम है या नहीं। कहीं वो अग्रिम भुगतान लेकर ही विकास कार्य तो शुरू नहीं करेगा। इसे लेकर उनके बैंकों से भी जानकारी हासिल की जा रही है। वहीं उनका पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। इस संबंध में मौजूदा समय में नगर परिषद का कार्य कर रहे ठेकेदारों की भी सूची तैयार की गई है।
विज्ञापन
विकास कार्याें में ढिलाई बरतने वाले 14 ठेकेदारों को 10 प्रतिशत कटौती के नोटिस जारी कर दिए हैं। तीन ठेकेदारों पर कार्रवाई कर दी गई है। एक ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। अब कार्य का ठेका देने से पहले ठेकेदार की बारीकी से जांच-पड़ताल की जाती है कि वो कार्य करने में सक्षम है या नहीं।
-मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।