{"_id":"a2a9ed66570a6453e7a4bd279edc1dd0","slug":"akedha-lake-will-travel-destination","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकेड़ा झील बनेगा पर्यटन स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकेड़ा झील बनेगा पर्यटन स्थल
अमर उजाला नूहं
Updated Mon, 23 Dec 2013 08:14 PM IST
विज्ञापन
जिला प्रशासन गांव आकेड़ा के कोटला झील को सिंचाई के साथ पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करेगा। इससे एक छोटे से पर्यटक स्थल के रूप में स्थापित करने को सरकार के पास प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
मेवात के उपायुक्त ने कोटला झील का निरीक्षण कर इस बारे में संबंधित अधिकारियों से विमर्श किया। उन्होंने बताया कि इस झील के विकास व भूमि अधिग्रहण संबंधी कार्रवाई पूरी हो चुकी है। झील का विकास मुख्यमंत्री की घोषणाओं में शामिल है।
विज्ञापन
इसके विकास पर खर्च के लिए करीब 81 करोड़ रुपये की राशि मंजूर हो चुकी है। करीब 108 एकड़ भूमि में बनने वाली इस झील से कोटला, आकेड़ा, मोहम्मदपुर, खानपुर और मोली के किसानों की करीब 1620 एकड़ खरीफ व 4010 एकड़ रबी की फसल के लिए सिंचाई की मांग पूरी होगी है।
विज्ञापन