{"_id":"5d36a522e9a2898852d48320b0a0833b","slug":"according-to-sita-great-evil-itself-will-be-finished","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीता को आदर्श मानें तो बुराइयां स्वयं समाप्त हो जाएंगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीता को आदर्श मानें तो बुराइयां स्वयं समाप्त हो जाएंगी
कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 24 Sep 2013 12:42 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र के भगवानपुर में चल रही रामलीला में कलाकारों ने सीता स्वयंवर का प्रभावशाली मंचन किया। रामलीला का शुभारंभ समाज सेवी डिंपल सैनी ने किया। इस अवसर पर उपस्थित रामभक्तों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रामायण के प्रत्येक पात्र से हमें जीवनोपयोगी शिक्षाएं मिलती हैं।
उन्होंने कहा कि माता सीता भारतीय नारी जगत के लिए एक आदर्श हैं, जिसें हमें अपने जीवन में अपनाना चाहिए। माता सीता एक पतिव्रता नारी थीं, जिन्होंने अपना सारा जीवन भगवान श्रीराम के प्रति समर्पित कर दिया था।
उन्होंने कहा कि दुष्ट रावण ने माता सीता को जबरदस्ती व लोभ-लालच के बल पर अपनी पत्नी बनाना चाहा लेकिन माता सीता ने रावण के सभी कुप्रयासों को असफल बना दिया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि आज के समाज में महिलाएं माता सीता के आदर्शों को अपने जीवन में अपना ले तो इससे हमारे समाज में फैली अनेक सामाजिक बुराइयां स्वयं ही समाप्त हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि यदि हमारा समाज बुराइयों से रहित होगा तो फिर से एक अच्छे समाज की स्थापना का रास्ता आसानी से खुल सकेगा।
इस अवसर पर गांव के सरपंच गुलाब सिंह, पूर्व सरपंच धर्मपाल अरोड़ा, धनपत शर्मा, ज्ञान चंद, सुभाष शर्मा, बलदेव सिंह नंबरदार, सुरजा राम प्रजापत, रामकुमार सूरा, सोमनाथ अरोड़ा के अलावा कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।