{"_id":"6188d14381b2c964c669da13","slug":"abhay-singh-chautala-took-oath-as-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: अभय चौटाला ने ली विधायक पद की शपथ, बोले-किसानों के लिए कोई भी कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: अभय चौटाला ने ली विधायक पद की शपथ, बोले-किसानों के लिए कोई भी कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटूंगा
Mon, 08 Nov 2021 01:39 PM IST
प्रमोद कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Mon, 08 Nov 2021 01:39 PM IST
सार
इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने नए विधायक की शपथ ले ली है। उनको स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि भाई, भतीजों व भाभी के विरोध के बावजूद विधानसभा पहुंचा हूं। किसानों के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार हूं।
विज्ञापन
शपथ लेने के बाद स्पीकर से हाथ मिलाते अभय सिंह चौटाला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इनेलो के नवनिर्वाचित विधायक अभय सिंह चौटाला ने सोमवार दोपहर बाद विधानसभा में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने उन्हें अपने कार्यालय में शपथ ग्रहण करवाई। इनेलो विधायक सेक्टर-9 स्थित अपनी कोठी से ट्रैक्टर लेकर विधानसभा पहुंचे। उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी व पूर्व विधायक नरेश शर्मा ट्रैक्टर पर सवार रहे। शपथ ग्रहण के बाद अभय ने कहा कि किसानों के लिए कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हूं। ऐलनाबाद चुनाव में भाई, भतीजों व भाभी के पुरजोर विरोध के बावजूद विधानसभा पहुंचा।
ट्रैक्टर पर शपथ लेने पहुंचे अभय सिंह चौटाला।
किसानों की आवाज करूंगा बुलंद
वे कहते थे कि दोबारा विधायक नहीं बनने देंगे। अब उनके सामने विधानसभा में किसानों का पक्ष फिर मजबूती से रखूंगा। दुष्यंत के बयानों का जवाब देना उचित नहीं समझता। किसान-कमेरे की आवाज को बुलंद करना, किसानों की फसल व नस्ल की रक्षा करना ही मेरा सबसे बड़ा धर्म-कर्म है। चौधरी देवीलाल के पदचिह्नों पर चलते हुए किसान हित में काम करूंगा। ऐलनाबाद वालों के वोट की ही ताकत है, जो आज किसानों का ट्रैक्टर विधानसभा में पहुंचा। उन सभी किसान साथियों का धन्यवाद, जिन्होंने ट्रैक्टर को विधानसभा का भेजने का काम किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-बरगाड़ी बेअदबी मामला: राम रहीम से सुनारिया जेल में पूछताछ करने पहुंची पंजाब पुलिस
किसान कहेंगे तो फिर दूंगा इस्तीफा
अभय बोले कि वे जल्द टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के बीच जाएंगे। अगर किसान फिर से कहेंगे कि इस्तीफा दे दो, तो फिर दे दूंगा। शेर को घायल जरूर किया जा सकता है, लेकिन गीदड़ कभी राज नहीं कर सकते। पिछली बार जजपा के नेताओं ने कहा था कि हमने ऐलनाबाद में प्रचार नहीं किया, इसलिए मैं जीत गया। इस बार तो भाई अजय चौटाला, दोनों भतीजे और भाभी भी रात के दो-दो बजे तक प्रचार कर रहे थे, लेकिन मैं जीतकर फिर आ गया। उधर, अभय चौटाला के शपथ ग्रहण पर इनेलो ने ट्विटर पर हैशटैग #हारेगासरकारका_अहंकार, #जीतेगाकिसानका_स्वाभिमान भी चलाया।