{"_id":"145-59078","slug":"Yamuna-Nagar-59078-145","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवान पिता: मंदबुद्धि बेटी से की छेड़खानी, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवान पिता: मंदबुद्धि बेटी से की छेड़खानी, गिरफ्तार
Yamuna Nagar
Updated Thu, 25 Jul 2013 01:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के फर्कपुर पुलिस ने मंदबुद्धि बेटी के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में उसके पिता पर केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत पर की। पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि सोमवार को वह किसी काम के लिए घर से बाहर गई थी।
रात को भी देर होने से घर नहीं लौट पाई। सुबह जब वह घर पहुंची तो वह रो रही थी। पूछने पर बेटी ने बताया कि रात को उसके पिता ने उसके साथ छेड़छाड़ की।
इस दौरान बेटी ने बताया कि पहले भी उसके पिता ने उसके साथ कई बार छेड़छाड़ की है। जिसके बाद लड़की की मां ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर इसे डीएसपी हेडक्वार्टर वीरेंद्र विज के संज्ञान में डाला। डीएसपी ने फर्कपुर थाने पहुंचे और महिला और उसकी बेटी की बात की।
पुलिस ने मंगलवार देर शाम आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
फर्कपुर थाना प्रभारी रमेश चंद का कहना है कि मामले की जांच करने के बाद उन्होंने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।