फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Corona Case Update :75 death and More than 11 thousand found Positive

हरियाणा में कोरोना: बीते 24 घंटे में सामने आए 11 हजार से अधिक मामले, 75 की मौत, रोजाना 45 हजार से ज्यादा की सैंपलिंग

Tue, 27 Apr 2021 12:04 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 27 Apr 2021 12:04 AM IST
सार

हरियाणा में बेकाबू हुआ कोरोना लगातार अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच रहा है। सोमवार को एक दिन में सबसे अधिक 75 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। जबकि एक ही दिन में 11,504 नए मरीज मिले हैं।

विज्ञापन
Haryana Corona Case Update :75 death and More than 11 thousand found Positive
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में बेकाबू हुआ कोरोना लगातार अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच रहा है। सोमवार को एक दिन में सबसे अधिक 75 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। जबकि एक ही दिन में 11,504 नए मरीज मिले हैं। 6211 लोगों को ठीक होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गई। अब प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 79466 पहुंच गई है। सबसे बड़ी बात ये है कि पहली बार संक्त्रस्मण दर 6.07 प्रतिशत हो गई है और रिकवरी दर गिरकर 80.88 प्रतिशत पहुंच गई है। प्रदेश में रोजाना 45 हजार से ज्यादा लोगों की सैंपलिंग की जा रही है। 

विज्ञापन


सोमवार को केवल चार जिले ऐसे बचे हैं, जहां पर कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई, इनमें महेंद्रगढ़, पलवल, चरखीदादरी व झज्जर जिले शामिल हैं। वहीं, हिसार में 9, गुरुग्राम व सिरसा में 7-7, फरीदाबाद, फतेहाबाद, सोनीपत में 6-6, अंबाला, ?रोहतक, भिवानी, जींद में 4-4,करनाल, पानीपत, रेवाड़ी में 3-3, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, कैथल में 2-2 और नूंह में एक कोरोना मरीज की मौत हुई है। मौत का यह आंकड़ा अब तक का सर्वाधिक है। प्रदेश में गंभीर मरीजों की संख्या 1308 है। इनमें से 1154 आक्सीजन और 154 लोग वेंटीलेटर सपोर्ट पर हैं।
विज्ञापन


गुरुग्राम में सबसे अधिक नए केस
संक्रमण के नए केसों में गुरुग्राम में सबसे अधिक 3555, फरीदाबाद 1545, सोनीपत 711, हिसार 908, अंबाला 338, करनाल 673, पानीपत 523, रोहतक 259, पंचकूला 434, यमुनानगर 382, महेंद्रगढ़ में 389 व जींद में 418 नए केस मिले हैं। शेष जिलों में भी 40 से 200 के बीच केस हैं। वैक्सीनेशन की बात करें तो सोमवार को पहली डोज 31580 और दूसरी डोज का इंजेक्शन 19659 ने लगवाया। अब तक प्रदेश में 3668433 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed