{"_id":"6a3af5d7f09701c0fc05cdf7","slug":"youth-slips-and-falls-onto-rebar-during-drain-construction-condition-critical-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1363300-2026-06-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खतरे के बीच निर्माण: नाला निर्माण में लापरवाही, सरिये पर फिसलकर गिरा युवक; हालत गंभीर- सुरक्षा मानक भी गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरे के बीच निर्माण: नाला निर्माण में लापरवाही, सरिये पर फिसलकर गिरा युवक; हालत गंभीर- सुरक्षा मानक भी गायब
Wed, 24 Jun 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:38 AM IST
सार
मोहल्ले के लोगों के अनुसार, पिछले करीब दो माह से नाला निर्माण का कार्य चल रहा है। सोमवार रात विकास पासवान निर्माण स्थल के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान वह नाले पर लगाए गए सरिये पर फिसल गया और सीधे निर्माणाधीन हिस्से में जा गिरा। गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
नाले के बगल से निकलते वक्त पैर फिसलने से नाले के सरिये पर गिरा था युवक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बसंतपुर घसियारी मोहल्ले के बंधे पर रेगुलेटर के पास नाला निर्माण के दौरान एक युवक फिसलकर सरिया पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सोमवार रात हुए हादसे के बाद निर्माण कार्य की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। घायल युवक की पहचान बसंतपुर घसियारी मोहल्ले के विकास पासवान के रूप में हुई है। एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
मोहल्ले के लोगों के अनुसार, पिछले करीब दो माह से नाला निर्माण का कार्य चल रहा है। सोमवार रात विकास पासवान निर्माण स्थल के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान वह नाले पर लगाए गए सरिये पर फिसल गया और सीधे निर्माणाधीन हिस्से में जा गिरा। गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
आसपास मौजूद लोगों और परियोजना से जुड़े कर्मियों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बाद में परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज जारी है।
मोहल्ले के लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा के बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां काम अभी तक पूरा नहीं हो सका है। घायल युवक के परिजन फिलहाल कुछ भी बोलने से इन्कार कर रहे हैं। घटना से लोगों में नाराजगी है।