{"_id":"5f05c6cc026b683b0c17d12e","slug":"youth-returned-from-mumbai-on-tuesday-evening-died-in-night-at-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई से लौटे शख्स का कमरे में पड़ा रहा शव, कोरोना के डर से अपनों ने भी नहीं लगाया हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई से लौटे शख्स का कमरे में पड़ा रहा शव, कोरोना के डर से अपनों ने भी नहीं लगाया हाथ
Wed, 08 Jul 2020 06:45 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 08 Jul 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
शव
- फोटो : Social Media
कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव भठवा भगत टोला में मंगलवार की रात में मुंबई से घर आए युवक की मौत हो गई। बुधवार की सुबह इसकी जानकारी होने पर परिजनों व आसपास के लोगों ने भी शव से खुद को काफी दूर रखा। अस्पताल से पहुंची एंबुलेंस भी वापस लौट गई। दिन भर शव कमरे में पड़ा रहा।
विज्ञापन
भठवा भगत टोला का 35 वर्षीय युवक मुंबई में किसी घर में नौकरी करता था। गांव के लोगों के अनुसार युवक जिसके घर काम करता था उसके परिवार में मालिक व उसकी पत्नी कोरोना संक्रमित हो गए। इसके बाद युवक मुंबई से ट्रेन से गोरखपुर और वहां से मंगलवार की शाम को फाजिलनगर आया। देर शाम घर पहुंचा और भोजन करके सोने चला गया।
विज्ञापन
बुधवार को सुबह 10 बजे के बाद भी जब वह बिस्तर से नहीं उठा तो उसके पिता आवाज देकर जगाने लगे। कई अन्य लोगों ने भी दूर से ही आवाज देकर जगाने का प्रयास किया। लेकिन कोई हरकत नहीं होता देख ग्रमीणों ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी।
विज्ञापन
कुछ देर बाद एंबुलेंस कर्मी पहुंचे और उसे मृत बताते हुए छूने से मना कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार एंबुलेंस चालक ने कहा कि वे बीमार व्यक्ति को ले जाने की सूचना पर आए थे। यहां शव पड़ा है। बिना पीपी किट पहने से इसे नहीं छू सकते। बताया जाता है कि मृत युवक की पत्नी अपने दो बच्चों के साथ मायके गई थी जो दोपहर बाद तक भी नहीं लौटी थी। एक भाई विदेश में है जबकि दूसरा भाई की कहीं गया हुआ था।