{"_id":"6a6a6ab09bd750f6490f44c3","slug":"youth-loses-life-after-being-hit-by-a-speedboat-while-taking-a-selfie-gorakhpur-news-c-7-gkp1004-1401838-2026-07-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रफ्तार में गई थी युवक की जान: रामगढ़ताल में सेल्फी लेते समय स्पीड बोट ने मारी थी टक्कर, लखमुद्दीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रफ्तार में गई थी युवक की जान: रामगढ़ताल में सेल्फी लेते समय स्पीड बोट ने मारी थी टक्कर, लखमुद्दीन की मौत
Thu, 30 Jul 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 02:33 AM IST
सार
एसपी सिटी निमिष पाटील के अनुसार, स्पीड बोट के अगले हिस्से से लखमुद्दीन के सिर में गंभीर चोट लगी। टक्कर के बाद वह नाव पर ही गिर गया। उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी की गई लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। जांच में नाव चालक की लापरवाही भी सामने आई है। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि जांच पूरी कर ली गई है। जल्द ही इसकी रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
बोट पर हुआ था हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
रामगढ़ताल में रविवार रात हुए दर्दनाक नाव हादसे की जांच पूरी हो गई है। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है जिसे बृहस्पतिवार को सौंपा जाएगा। प्राथमिक जांच में हादसे को लेकर अहम तथ्य सामने आए हैं। जांच में पता चला है कि हादसे के समय युवक लखमुद्दीन पानी में नहीं गिरा था बल्कि वह नाव पर खड़े होकर सेल्फी ले रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार स्पीड बोट ने नाव में टक्कर मार दी। एसपी सिटी निमिष पाटील के अनुसार, स्पीड बोट के अगले हिस्से से लखमुद्दीन के सिर में गंभीर चोट लगी। टक्कर के बाद वह नाव पर ही गिर गया। उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी की गई लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जांच में नाव चालक की लापरवाही भी सामने आई है। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि जांच पूरी कर ली गई है। जल्द ही इसकी रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को सौंप दी जाएगी। दरअसल, रविवार रात रामगढ़ताल में हुए हादसे के बाद ताल में चल रही नावों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए थे।
विज्ञापन
जेटी के पास प्लेटफार्म नंबर चार और पांच से संचालित दो नावें आपस में टकरा गई थीं। प्लेटफार्म नंबर पांच से कुशीनगर से आए पर्यटकों का एक परिवार ताल भ्रमण के लिए नाव पर सवार हुआ था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाव अभी कुछ ही दूरी तय कर पाई थी कि सामने से तेज रफ्तार में आ रही प्लेटफार्म नंबर चार की स्पीड बोट ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि नाव पर सवार लखमुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी।
घटना के बाद प्रशासन ने नाव संचालन व्यवस्था और सुरक्षा मानकों की जांच शुरू कर दी थी। अब कमेटी की रिपोर्ट के बाद हादसे के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की दिशा तय होगी।