{"_id":"62a9757d9b359d3d8f51ce71","slug":"youth-killed-in-old-enmity-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder In Gorakhpur: पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, भाई के ससुराल में आया था दावत खाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder In Gorakhpur: पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, भाई के ससुराल में आया था दावत खाने
Wed, 15 Jun 2022 11:30 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:30 AM IST
सार
थाना प्रभारी गीडा राहुल कुमार सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश में एक युवक की हत्या कर दी गई है। छह लोगों को नामजद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां गीडा थाना क्षेत्र के बरहुआ में बहुभोज में आए युवक को खाना खाकर जाते समय रॉड और कुदाल से मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, गीडा थाना क्षेत्र के बरहुआ निवासी कोदई निषाद के बड़े लड़के सोनू की 12 जून को शादी हुई थी। 14अप्रैल को बहु भोज था। जिसमें कोदई के सभी रिश्तेदारों के साथ ही बेतऊआ उर्फ चनऊ निवासी उनकी लड़की का देवर हेमंत (24) निषाद ऊर्फ शेरू भी आया था। वह फर्नीचर का काम करता था।
शेरू भोजन के बाद रात करीब 11.30 बजे अपनी बाइक से घर जा रहा था कि रास्ते में आरोपियों ने घेर कर बुरी तरह से मारा पीटा दिया। घायल को लोग सदर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने छह लोगों को नामजद किया है।
विज्ञापन
लोगों के अनुसार कोदई निषाद और आरोपित सगे पट्टीदार हैं। तीन वर्ष पहले आरोपी के घर शादी में मृतक भी आया था। भोजन करते समय किसी बात को लेकर मारपीट हो गई थी। मामला थाने तक गया था लेकिन रिश्तेदारों की पहल पर सुलह हो गई थी। तीन साल तक सब कुछ ठीक था।
इस संदर्भ में थाना प्रभारी गीडा राहुल कुमार सिंह ने बताया कि छह लोगों को नामजद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था।