{"_id":"6abd7f11c9b8cd8e200d3b48","slug":"youth-injured-in-road-accident-dies-during-treatment-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1469103-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
Thu, 01 Oct 2026 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
चिलुआताल। थाना क्षेत्र के मोहरीपुर निवासी योगेंद्र शर्मा (38) की सड़क हादसे में घायल होने के बाद मंगलवार देर शाम इलाज के दौरान एम्स में मौत हो गई। रविवार शाम करीब सात बजे मोहरीपुर-महेसरा के बीच एक दुकान के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में योगेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन उन्हें इलाज के लिए एम्स ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची चिलुआताल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। योगेंद्र तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे और अविवाहित थे।
विज्ञापन