फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth injured in beating died for celebrating BJP's victory in kushinagar

यूपी में युवक की हत्या पर बवाल: भाजपा की जीत पर बाबर ने बांटी थी मिठाई, पड़ोसियों ने पीट-पीटकर मार डाला

Mon, 28 Mar 2022 10:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 28 Mar 2022 10:18 AM IST
सार

 भाजपा के पक्ष में वोट देने और जीत पर खुशी मनाने पर पिटाई में घायल युवक ने लखनऊ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, सीएम योगी ने भी मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
Youth injured in beating died for celebrating BJP's victory in kushinagar
परिजनों को आश्वासन देते विधायक पीएन पाठक और एसडीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में रामकोला में भाजपा समर्थक युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। साथ ही सीएम योगी जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि भाजपा के पक्ष में वोट देने और जीत पर खुशी मनाने पर पिटाई में घायल युवक ने लखनऊ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शनिवार की शाम उसका शव घर लाया गया। रविवार सुबह परिजनों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शव को घर के दरवाजे पर रखकर हंगामा किया। यह जानकारी मिलने के बाद क्षेत्रीय विधायक पीएन पाठक और एसडीएम उसके घर पहुंचे।
विज्ञापन


दोनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को राजी किया। इसके बाद परिजनों ने शव का सुपुर्द ए खाक किया। उल्लेखनीय है कि रामकोला थानाक्षेत्र के गांव कठघरही निवासी 30 वर्षीय बाबर को भाजपा के पक्ष में वोट देने और क्षेत्रीय विधायक पीएन पठाक की जीत पर गांव में मिठाई बांटने और पटाखे फोड़ने पर उसके पड़ोसियों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई थी। शनिवार की रात शव गांव लाया गया। रविवार सुबह आठ बजे परिजन शव को घर के दरवाजे पर रखकर एसडीएम को बुलाने की मांग करने लगे। 

करीब छह घंटे बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम कसया वरुण कुमार पांडेय ने पीड़ित परिवार को आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। क्षेत्रीय विधायक पीएन पाठक ने पीड़ित परिवार के बच्चों के पढ़ाई का जिम्मा लेते हुए न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। एसओ डीके सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। दो आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर ली गईं है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

मामले में रविवार को मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट करते हुए कुशीनगर के कठघरही गांव के बाबर की लोगों द्वारा पिटाई से हुई मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मामले की गहनता से निष्पक्ष जांच हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed