{"_id":"6a822749918c7396060413ff","slug":"youth-injured-in-a-clash-over-a-land-dispute-dies-commotion-at-the-medical-college-police-outpostyouth-injured-in-a-clash-over-a-land-dispute-dies-commotion-at-the-medical-college-police-outpost-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1419403-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जमीन के विवाद हुए मारपीट में घायल युवक की मौत, मेडिकल कॉलेज चौकी पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जमीन के विवाद हुए मारपीट में घायल युवक की मौत, मेडिकल कॉलेज चौकी पर हंगामा
विज्ञापन
- परिजन ने लगाया एकतरफा कार्रवाई का आरोप, विधायक पिपराइच ने आश्वासन देकर सभी को कराया शांत
गुलरिहा (गोरखपुर)। गुलरिहा इलाके के खुटहन गांव में जमीन के विवाद में हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल सुधाकर (22) की रविवार भोर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी पर सोमवार सुबह खुटहन गांव के सैकड़ों ग्रामीण, परिजन के साथ मेडिकल चौकी पहुंच गए। पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर गुलरिहा, शाहपुर और गोरखनाथ थाने की पुलिस के साथ सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। बाद में पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह भी पहुंचे और परिजन को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
जानकारी के अनुसार, सराय गुलरिहा निवासी अजीत शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सात अगस्त को वह खुटहन स्थित अपने ननिहाल गए थे। वहां उसके मामा का मनीष गोंड पक्ष से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि जमीन पर कब्जे को लेकर मनीष गोंड, शेषनाथ गोंड, विकास प्रजापति और रागिनी गोंड ने अतुल शर्मा, सुधाकर और विकास पर हमला कर दिया। मारपीट में सुधाकर के सिर में गंभीर चोट लगी थी। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां रविवार भोर उसकी मौत हो गई।
वहीं, दूसरे पक्ष की खुटहन खास टोला शाहपुर निवासी आशा देवी ने आरोप लगाया कि जमीन के विवाद को लेकर सागर, सुधाकर, अजय, धर्मेंद्र और अतुल शर्मा ने गाली-गलौज की। विरोध पर आरोपियों ने उनके बेटे मनीष की गर्दन और पीठ पर चाकू से वार कर दिया। गुलरिहा पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मारपीट, बलवा, धमकी और हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस एक पक्ष से अजय और धर्मेंद्र और दूसरे पक्ष से शेषनाथ और रानिका गौड़ को गिरफ्तार कर चुकी है। चारों जेल में हैं।
विज्ञापन
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि सुधाकर की मौत के बाद हत्या की कोशिश की धारा को हत्या में तरमीम किया जाएगा। विवेचना में सामने आने वाले अन्य आरोपियों के नाम भी बढ़ाए जाएंगे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।