{"_id":"63621571b9069353360a75a3","slug":"youth-escaped-after-forcibly-making-teenager-sit-on-the-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: किशोरी को बाइक पर जबरन बैठाकर युवक फरार, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: किशोरी को बाइक पर जबरन बैठाकर युवक फरार, तलाश में जुटी पुलिस
Wed, 02 Nov 2022 12:30 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 02 Nov 2022 12:30 PM IST
सार
पीड़ित ने धीरेंद्र के घर वालों से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने कोई जानकारी ना होने की बात कही। मंगलवार को पीड़ित ने हरपुर थाने में तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट इलाके के गांव से 15 वर्षीय किशोरी को बाइक सवार युवक सोमवार शाम को जबरन बैठा कर फरार हो गया। पुलिस आरोपी युवक धीरेंद्र के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि, शुरुआती जांच में मामला गहरी दोस्ती का सामने आया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, थाने में दिए तहरीर में पिता ने लिखा है कि 15 वर्षीय बेटी किसी काम से सोमवार को घर से बाहर निकली थी। लेकिन, फिर घर नहीं लौटी। पूछने पर पता चला कि धीरेंद्र नाम का युवक उसे जबरन बाइक पर बैठा ले गया है।
विज्ञापन
इसके बाद पीड़ित ने धीरेंद्र के घर वालों से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने कोई जानकारी ना होने की बात कही। मंगलवार को पीड़ित ने हरपुर थाने में तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इस संबंध में सोनबरसा चौकी प्रभारी नवनीत नागर ने कहा कि अपहरण का मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।