फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Youth dies under suspicious circumstances; outcry ensues.

Gorakhpur News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, मची चीख-पुकार

Tue, 22 Sep 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 22 Sep 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances; outcry ensues.
सरदारनगर। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के शत्रुध्नपुर टोला बनरहवा में रविवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में 32 वर्षीय दूधनाथ पासवान पुत्र स्व. शंकर की मौत हो गई। कीटनाशक पदार्थ खाने से मौत की आशंका जताई जा रही है। परिवार के लोग अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सोमवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दूधनाथ का अपनी बहन से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। घटना के समय उसकी पत्नी गुड़िया मायके गई हुई थी। दूधनाथ के चार बच्चे राधिका (10), अंशिका (8), अनुष्का (5) और शिवा (2) हैं। पिता की मौत के बाद बच्चों के चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed