फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Youth dies during a jobbing ball at Ramgarh Taal in Gorakhpur 

रामगढ़ ताल: जॉर्बिंग बॉल में दम घुटने से युवक की मौत, पुलिस अनजान

Thu, 13 Feb 2020 02:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 13 Feb 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Youth dies during a jobbing ball at Ramgarh Taal in Gorakhpur 
अमन ( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

रामगढ़ ताल में आनंद उठाने के लिए जॉर्बिंग बॉल में घुसे एक युवक अमन राय (20) की बुधवार शाम दम घुटने से मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वह अपने तीन साथियों के साथ बॉल में था। अचानक बेहोश हुए अमन को लेकर साथी पास के कई अस्पतालों मेंं गए, मगर अमन को नहीं बचाया जा सका।

विज्ञापन


हालांकि दोस्तों ने पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी और शव को लेकर सीधे रुस्तमपुर स्थित उसके किराए के मकान पर पहुंचे जहां से परिवार वाले उसे लेकर आजमगढ़ चले गए। दोस्तों के  हादसे के दावे पर पुलिस संदेह जता रही है. उसका कहना है कि इतना कुछ यहां हो जाए और किसी को कानो कान खबर न हो ऐसा संभव नहीं. बात कुछ और भी हो सकती है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार अमन मूल रूप से आजमगढ़ के हरैया का रहने वाला था. वह गोरखपुर के रुस्तमपुर में किराए के मकान में परिवार के साथ रह रहा था । बुधवार की शाम  अमन अपने दोस्तों के साथ रामगढ़झील और नौका विहार घूमने गया था। शाम पांच बजे के करीब अमन राय रामगढ़ ताल में आनंद उठाने के लिए अपने तीन दोस्तों के साथ जॉर्बिंग बॉल में गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्तों के मुताबिक वे जॉर्बिंग बॉल का आनंद उठा रहे थे कि  अमन अचानक बेहोश हो गया। उन्होंने शोर मचाया तो संचालक ने जॉर्बिंग रोक दी। उसमें से अमन को बाहर निकाला गया। दोस्तों और वहां मौजूद लोगों की मदद से अमन को तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिर चार अन्य अस्पताल भी ले गए, मगर सभी ने मौत होने की पुष्टि की।

 

मां-बाप का इकलौता बेटा था अमन

इकलौते बेटे की मौत की सूचना पर अमन के पिता प्रदीप राय और अन्य परिवारीजनों को यकीन ही नहीं हो रहा था। वे अमन का शव लेकर एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भटकते रहे। कुछ ही देरी में वे पांच निजी अस्पतालों में गए,लेकिन हर जगह डाक्टरों ने अमन को मृत बताया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। अमन के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। अमन के पिता प्रदीप राय बेलघाट क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं।  

पहली बार हुआ इस तरह का हादसा
रामगढ़ ताल में अनियंत्रित होकर कार घुस जाने या फिर गिर जाने की घटना तो कई बार हो चुकी है लेकिन, इस तरह से जान जाने की घटना पहली बार सामने आई है। 6 जनवरी 2018 को सर्किट हाउस और वाटर पार्क के बीच रात में एक तेज रफ्तार लग्ज़री कार अनियंत्रित होकर रामगढ़ झील में गिर गई। कार को पानी में डूबता देख उधर से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। सूचना पर एसएसपी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद खोराबार के सोनरा निवासी चन्द्रकेश की मदद से चालक को बाहर निकाल लिया गया था. 

हादसा होने या फिर इस दौरान कोई मौत की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। मीडिया के जरिए जानकारी मिली है। मामले की छानबीन की जा रही हैं।
-राणा देवेंद्र प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर रामगढ़ ताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed