{"_id":"5f7af1808ebc3e9ba20526c1","slug":"youth-dies-after-drinking-poisonous-substance-in-cold-drink-at-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: संदिग्ध हालत में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: संदिग्ध हालत में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Mon, 05 Oct 2020 03:42 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 05 Oct 2020 03:42 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के अखनपुरा गांव में पड़ोस के एक युवक द्वारा कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ डालकर पिलाने से साथी युवक की सोमवार भोर में इलाज के दौरान गोरखपुर में मौत हो गई है। घटना दो दिन पूर्व की बताई जा रही हैं।
विज्ञापन
युवक की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया था। ऊधर, शव का पंचनामा भरकर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
विज्ञापन
अखनपुरा गांव निवासी सत्यनारायण चौहान दुबई में नौकरी करते हैं। पत्नी बीरमती देवी अपने दो बेटो के साथ घर रह रही थी। आरोप है कि शनिवार की शाम को पड़ोस का साथी युवक उसके बड़े बेटे सागर चौहान (22) को बुलाकर गांव के बागीचे में ले गया। वहां कोलड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया।
विज्ञापन
घर आते ही सागर उल्टी करने लगा। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डाक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सोमवार भोर में उसने दम तोड़ दिया।
घटना के बाद मां बीरमती देवी और छोटे भाई संगम बदहवास हैं। ऊधर, दुबई में रह रहे पिता को भी घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही हैं। एसओ जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि परिजनों का आरोप है कि जहरीला पदार्थ पिलाया गया है। तहरीर मिलने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।