फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Youth crushed to death by tractor-trolley, mother injured

Gorakhpur News: ट्रैक्टर-ट्राॅली से कुचलकर युवक की मौत, मां घायल

Tue, 25 Apr 2023 06:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 06:21 AM IST
विज्ञापन
Youth crushed to death by tractor-trolley, mother injured
- चिलुआताल इलाके में हुई घटना, घायल को अस्पताल भेजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चिलुआताल। इलाके के कुड़वा के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली से कुचलकर साइकिल सवार अनिल सिंह उर्फ हनुमान सिंह (32) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में उनकी मां घायल हो गईं। घायल को अस्पताल में पहुंचाया गया।

जानकारी के मुताबिक, कुड़वा गांव निवासी अनिल सिंह सोमवार सुबह साइकिल से अपनी मां सोना देवी को इलाज कराने अस्पताल लेकर जा रहे थे। घर से कुछ ही दूर पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली ने साइकिल को रौंद दिया। हादसे में अनिल की मौत हो गई, जबकि उसकी मां किनारे गिरकर घायल हो गईं। टैक्टर-ट्राॅली बौरडीह निवासी पिंटू सिंह की है। जिसे उनका चालक चला रहा था। मामले में सोना देवी ने पुलिस को तहरीर दी है। मृतक के पिता रुदल की 15 साल पहले मौत हो चुकी है। अनिल की दो बहने हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। अनिल की दो साल पहले शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed