{"_id":"62ab10ec5be9b62f86447ba2","slug":"youth-commits-suicide-after-celebrating-birthday-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: जन्मदिन मनाने के बाद युवक ने की खुदकुशी, गांव में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: जन्मदिन मनाने के बाद युवक ने की खुदकुशी, गांव में मचा हड़कंप
Thu, 16 Jun 2022 04:45 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 16 Jun 2022 04:45 PM IST
सार
गोरखपुर जिले के बड़हलगंज में दो दिन पहले जन्मदिन मनाने के बाद मंगलवार रात रिटायर वायुसेना कर्मी के बेटे राजीव श्रीवास्तव (45) ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। बुधवार सुबह शव देख परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
विस्तार
गोरखपुर जिले के बड़हलगंज में दो दिन पहले जन्मदिन मनाने के बाद मंगलवार रात रिटायर वायुसेना कर्मी के बेटे राजीव श्रीवास्तव (45) ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। बुधवार सुबह शव देख परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, पुष्कर बुजुर्ग गांव निवासी रमाशंकर श्रीवास्तव वायुसेना से रिटायर हैं। इनका छोटा बेटा राजीव श्रीवास्तव खेती-बारी का काम करते थे। बड़े भाई सेना से रिटायर होने के बाद प्राइवेट नौकरी करते हैं और परिवार के साथ बाहर रहते हैं।
राजीव पिता, पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते थे। सोमवार को राजीव का जन्मदिन था। इस दौरान शराब पार्टी भी हुई थी। बताया जा रहा है कि इसे लेकर घरवालों ने नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन
मंगलवार रात खाना खाने के बाद वह कमरे में सोने चले गए थे। बुधवार सुबह जब नहीं उठे तो घरवाले जगाने गए। इसी दौरान देखा कि वे फंदे से लटके थे।