Gorakhpur News: एम्स में बुखार का इलाज कराने आया युवक गिरा, हो गई मौत
एम्स की ओपीडी में बेहोश हुए अरुण सिंह को बचाने के लिए डॉक्टरों ने भरपूर प्रयास किया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दीवार के किनारे बेहोश होकर गिरे अरुण को तुरंत ही डॉ. अरविंद कुमार की अगुवाई में सीपीआर दिया गया, लेकिन उसका कोई फायदा नहीं मिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एम्स के मेडिसिन विभाग में बुधवार को भाई के साथ इलाज कराने आया 26 वर्षीय युवक अचानक गिरकर बेहोश हो गया। उसे तत्काल ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
दोपहर बाद शव को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर बिसरा प्रिजर्व किया गया है। शाम को अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर ननिहाल के लोग चले गए।
देवरिया जिले के गौरी बाजार क्षेत्र के बैरिया गांव निवासी जुड़वा भाई अरुण सिंह व आजाद सिंह बचपन में ही मां की मौत के बाद से कुशीनगर जिले के हाटा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 ढाढ़ा बुजुर्ग बंधू टोला में मामा रघुनंदन सिंह के साथ रहते थे। कुछ दिन पहले आजाद सिंह को पेट में पथरी की शिकायत हुई तो उसकी जांच कराकर बुधवार को रिपोर्ट दिखाने वह एम्स आया था।
इसे भी पढ़ें: ग्रहों का राशि परिवर्तन: 13 दिसंबर से पांच ग्रहों की बदलेगी चाल, बंद हो जाएंगे मांगलिक कार्य
इसे भी पढ़ें: युवती ने लगाई गुहार: बोली- साहब! मेरी मां ने मुझे हरियाणा में चार लाख में बेच दिया है, बचा लीजिए
रहें सावधान
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ कुनाल का कहना है कि अचानक हो रहीं मौतों के पीछे हाईपरट्रॉफिक कार्डियोमायोपैथी बीमारी हो सकती है। समय-समय पर इकोकार्डियोग्राफी या हृदय की मैग्नेटिक रेजोनैंस इमेजिंग (एमआरआई) कराएं। डॉक्टर आमतौर से व्यक्ति के लक्षणों, शारीरिक परीक्षा, इलेक्ट्रोकार्डियोग्राफी (ईसीजी) और सीने के एक्स-रे के परिणामों के आधार पर हाइपरट्रॉफिक कार्डियोमायोपैथी के निदान का प्रयास करते हैं।
एम्स की ओपीडी में बेहोश हुए अरुण सिंह को बचाने के लिए डॉक्टरों ने भरपूर प्रयास किया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दीवार के किनारे बेहोश होकर गिरे अरुण को तुरंत ही डॉ. अरविंद कुमार की अगुवाई में सीपीआर दिया गया, लेकिन उसका कोई फायदा नहीं मिला।
अरुण सिंह के भाई आजाद सिंह ने बताया कि बचपन में मां की मौत हो गई। पिता ने भी दोनों भाइयों को छोड़ दिया। दोनों भाई मामा रघुनंदन सिंह के घर आकर रहने लगे। भाई अरुण को 10-12 दिन से बुखार आ रहा था। गांव के नजदीक झोला छाप से इलाज कराया गया। बुखार कुछ कम जरूर हुआ लेकिन पूरी तरह से बीमारी ठीक नहीं हुई। इधर आजाद को भी गुर्दे की पथरी के चलते दिक्कत थी। मंगलवार को दोनों भाई एम्स में इलाज को आए थे।
तबीयत बिगड़ने से बीएसएफ के एसआई की मौत
गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट कस्बे में बुधवार की सुबह बीएसएफ के एसआई जितेंद्र कुमार की मौत हो गई। अचानक उनकी तबीयत खराब हुई और परिजन लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, भटहट निवासी जितेंद्र कुमार बीएसएफ में एसआई के पद पर जम्मू में तैनात थे। 20 नवंबर को अवकाश पर घर आए थे। बुधवार को ही उन्हें ड्यूटी पर जाना था। सुबह लगभग सात बजे उनकी तबीयत खराब हो गई थी। उनके छोटे पुत्र दीपक रंजन आईपीएस हैं जो बिहार के जहानाबाद में पुलिस कप्तान के पद पर तैनात हैं।