{"_id":"5f64abea4159e738080fd202","slug":"young-man-riding-in-jeep-fell-in-trimuhani-river-was-not-found-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: त्रिमुहानी नदी में गिरी जीप में सवार युवक नहीं मिला पता, रेस्क्यू अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: त्रिमुहानी नदी में गिरी जीप में सवार युवक नहीं मिला पता, रेस्क्यू अभियान जारी
Fri, 18 Sep 2020 06:15 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 18 Sep 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
युवक की तलाश में जुटी एनडीआरएफ की टीम।
- फोटो : अमर उजाला।
महराजगंज-फरेंदा मार्ग पर त्रिमुहानी पुल से नदी में बृहस्पतिवार की सायं पांच बजे गिरी जीप में सवार युवक का 24 घंटे बीतने के बाद भी पता नहीं चल सका। शुक्रवार की सुबह से ही एनडीआरएफ व पीएसी की टीम युवक की तलाश करती रही। उनका सहयोग गांव के लोग भी कर रहे थे। एएसपी निवेश कटियार भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
फरेंदा थाना क्षेत्र के परसिया बुजुर्ग निवासी देवेंद्र, दुर्गेश के साथ गांव के ही अरमान महराजगंज गए थे। वहां से करीब पांच बजे वापस घर लौट रहे थे। त्रिमुहानी पुल से अनियंत्रित होकर जीप नदी में गिर गई।
विज्ञापन
दुर्गेश व देवेंद्र तैरकर और ग्रामीणों की मदद से बाहर निकल गए, लेकिन अरमान का कहीं पता नहीं चल सका। घटना की सूचना पर सीओ अशोक कुमार मिश्रा व सदर कोतवाल अखिलेश सिंह व मनीष कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
सूचना पाकर पहुंची एनडीआरएफ व पीएसी की टीम स्थानीय गोताखोरों के साथ पूरा दिन तलाश करती रही। शुक्रवार को टीम ने नदी में करीब तीन किलोमीटर बरातगाढ़ा गांव तक युवक की तलाश की। सीओ एके मिश्रा ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से तलाश कराई जा रही है।